फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2021 Delhi capitals wants to continue winning streak Rajasthan Royals faced defeat vs Punjab Kings

आज दो युवा विकेटकीपर्स की जंग: दिल्ली के दिलवालों के सामने होंगे राजस्थान के रॉयल्स

Thu, 15 Apr 2021 08:09 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 15 Apr 2021 08:09 AM IST
सार

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मैच शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा। टॉस आधे घंटे पहले होगा।

विज्ञापन
IPL 2021 Delhi capitals wants to continue winning streak Rajasthan Royals faced defeat vs Punjab Kings
राजस्थान बनाम दिल्ली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान रॉयल्स की टीम पहले मुकाबले में दिल तोड़ने वाली हार के बाद गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग मुकाबले में जब यहां आत्मविश्वास से भरे दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उतरेगी तो चोटिल बेन स्टोक्स की गैरमौजूदगी में टीम को नए कप्तान संजू सैमसन से एक और प्रेरणादायी पारी की उम्मीद होगी।

विज्ञापन


दिल्ली कैपिटल्स ने अपने नए कप्तान ऋषभ पंत के नेतृत्व में शानदार शुरुआत करते हुए अपने पहले मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स को सात विकेट से हराया लेकिन रॉयलस को सोमवार रात बड़े स्कोर वाले करीबी मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ चार रन से शिकस्त झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


पंजाब के 222 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल्स की टीम कप्तान के रूप में सैमसन (63 गेंद में 119 रन) के पहले ही मैच में आईपीएल शतक की बदौलत अंत तक मैच में बनी हुई थी लेकिन टीम को अंतिम गेंद में जब जीत के लिए पांच रन की दरकार थी तो सैमसन बाउंड्री पर कैच दे बैठे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिना स्टोक्स के राजस्थान कमजोर

इस हार के बाद टीम को और करारा झटका लगा जब मंगलवार को स्टार ऑलराउंडर स्टोक्स अंगुली में फ्रेक्चर के कारण बाकी बचे टूर्नामेंट से बाहर हो गए। स्टोक्स की गैरमौजूदगी में जोस बटलर, शिवम दुबे और रियान पराग जैसे खिलाड़ियों पर बेहतर प्रदर्शन और कप्तान को सहयोग देने का दबाव होगा।

पहले मैच में मनन वोहरा (12), बटलर (25), दुबे (23) और पराग (25) अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में बदलने में नाकाम रहे। रॉयल्स की टीम के लिए सबसे बड़ी समस्या हालांकि गेंदबाजी है। पहले मैच में टीम के गेंदबाज बिलकुल भी लय में नजर नहीं आए।

पदार्पण मुकाबले में 31 रन देकर तीन विकेट चटकाने वाले युवा तेज गेंदबाज चेतन सकारिया के अलावा रॉयल्स के अन्य गेंदबाजों के पास पंजाब के बल्लेबाजों का कोई जवाब नहीं था। मुस्ताफिजूर रहमान, क्रिस मौरिस, स्टोक्स, श्रेयस गोपाल और राहुल तेवतिया के खिलाफ रन बटोरने में पंजाब के बल्लेबाजों को कोई परेशानी नहीं हुई और इन सभी को अपने प्रदर्शन में सुधार करना होगा।

दिल्ली ने जीता था पहला मैच

दूसरी तरफ पिछली बार के उपविजेता दिल्ली ने अपने अभियान की शानदार शुरुआत करते हुए तीन बार के चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ आसान जीत दर्ज की। सुपरकिंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 188 रन बनाए लेकिन दिल्ली ने सलामी बल्लेबाजों शिखर धवन (54 गेंद में 85 रन) और पृथ्वी शॉ (38 गेंद में 72 रन) के बीच पहले विकेट की 138 रन की साझेदारी की बदौलत आसान जीत दर्ज की।

गेंदबाजी की बात करें तो पहले मैच में क्रिस वोक्स (18 रन पर दो विकेट) और आवेश खान (23 रन पर दो विकेट) ने प्रभावित किया और आगामी मैचों में भी इस फॉर्म को दोहराने का प्रयास करेंगे। रविचंद्रन अश्विन, टॉम करन, अमित मिश्रा और मार्कस स्टोइनिस ने हालांकि गेंदबाजी में निराश किया और गुरुवार को बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे।

दोनों टीम इस प्रकार हैं

राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन (कप्तान), जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, मनन वोहरा, अनुज रावत, रियान पराग, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, महिपाल लोमरोर, श्रेयस गोपाल, मयंक मार्कंडेय, एंड्रयू टाई, जयदेव उनादकट, कार्तिक त्यागी, शिवम दुबे, क्रिस मॉरिस, मुस्ताफिजुर रहमान, चेतन सकारिया, केसी करियप्पा, लियाम लिविंगस्टोन, कुलदीप यादव और आकाश सिंह।

दिल्ली कैपिटल्स: ऋषभ पंत (कप्तान), शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, अजिंक्य रहाणे, शिमरोन हेटमेयर, मार्कस स्टोइनिस, क्रिस वोक्स, आर अश्विन, अमित मिश्रा, ललित यादव, प्रवीण दुबे, कागिसो रबाडा, एनरिच नॉर्ट्जे, इशांत शर्मा, आवेश खान, स्टीव स्मिथ, उमेश यादव, रिपल पटेल, विष्णु विनोद, लुकमान मेरीवाला, एम सिद्दार्थ, टॉम करन और सैम बिलिंग्स।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed