आईपीएल 2021 के 41वें मुकाबले में आज कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर उसके जीत को क्रम को तोड़ दिया। शारजाह में खेले गए दिन के मुकाबले में दोनों तरफ से बेहतरीन गेंदबाजी देखने को मिली। छोटे स्कोर वाले मैच में पूरी तरह से गेंदबाज हावी रहे जबकि बल्लेबाज संघर्ष करते नजर आए। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दोनों टीमों से एक भी अर्धशतक नहीं लगा। यही नहीं दिल्ली कैपिटल्स की पारी में कोई भी खिलाड़ी गेंद को सीमा रेखा के ऊपर से पार नही कर पाया। ऐसे में आइए तस्वीरों में देखते हैं इस मैच का पूरा रोमांच।
2 of 8
शिखर धवन-स्टीव स्मिथ
- फोटो : twitter@IPL
शारजाह में कोलकाता के कप्तान इयोन मोर्गन ने टॉस जीतकर दिल्ली को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। इस मैच में दोनों ही टीमें बदलाव के साथ उतरीं। कोलकाता की तरफ से टिम साउथी ने अपना डेब्यू किया तो प्रसिद्ध कृष्णा की जगह संदीप वॉरिअर को शामिल किया गया। वहीं दिल्ली की तरफ से चोटिल पृथ्वी शॉ की जगह स्टीव स्मिथ को मौका मिला।
3 of 8
केकेआर बनाम दिल्ली
- फोटो : twitter@IPL
दिल्ली की नई सलामी जोड़ी ने ठीक ठाक शुरुआत की और पांच ओवर में 35 रन जोड़े। लेकिन केकेआर के तेज गेंदबाज लोकी फ़र्ग्युसन ने धवन को आउट कर दिल्ली को पहला झटका दिया। इससे पहले कि टीम धवन के नुकसान की भरपाई कर पाती, सुनील नरेन ने श्रेयस अय्यर को महज एक रन के स्कोर पर बोल्ड कर दिया। हालांकि इसके बाद स्मिथ और कप्तान पंत ने पारी को संभाला और 37 रनों की साझेदारी की। लेकिन यह साझेदारी ज्यादा आगे नहीं बढ़ पाई और फ़र्ग्युसन ने स्मिथ को चलता कर दिया। स्मिथ के आउट होने के साथ ही दिल्ली के विकेटों की झड़ी लग गई। पंत को छोड़कर दिल्ली का कोई भी बल्लेबाज दोहरे अंक में रन नहीं बना सका।
4 of 8
केकेआर बनाम दिल्ली
- फोटो : twitter@IPL
फ़र्ग्युसन, वेंकटेश अय्यर और सुनील नरेन ने दिल्ली को एक के बाद एक झटके दिए और संभलने का कोई मौका नहीं दिया। तीनों ने मिलकर 10 ओवर में महज 57 रन दिए और छह खिलाड़ियों को अपना शिकार बनाया। यही कारण रहा कि दिल्ली की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर महज 127 रन ही बना पाई।
5 of 8
मैदान पर भिड़े कोलकाता और दिल्ली के खिलाड़ी।
- फोटो : सोशल मीडिया
दिल्ली की पारी के दौरान मैदान पर तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली। दरअसल दिल्ली की पारी के 20वें ओवर में टिम साउदी गेंदबाजी कर रहे थे। पहली गेंद पर अश्विन ने बड़ा शॉट लगाना चाहा। हालांकि, बाउंड्री पर मौजूद नीतीश राणा ने उनका कैच पकड़ा और अश्विन नौ रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद साउदी ने अश्विन को चिढ़ाते हुए मैदान से बाहर जाने का रास्ता दिखाया। इस पर अश्विन चिढ़ गए और उन्होंने पलटकर जवाब भी दिया। फिर इस मामले में कोलकाता के कप्तान मॉर्गन भी कूद पड़े। अश्विन ने उन्हें भी जवाब दिया। वे और पंत मॉर्गन की तरफ बढ़ ही रहे थे कि दिनेश कार्तिक ने बीच-बचाव किया और अश्विन को पवेलियन की तरफ भेजा