आईपीएल 2021 के 53वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने एकतरफा अंदाज में चेन्नई सुपर किंग्स को हरा दिया। प्लेऑफ की दौड़ से लगभग बाहर हो चुकी पंजाब की टीम ने कप्तान केएल राहुल की 98 रनों की नाबाद पारी के दम पर सिर्फ 78 गेंदों में ही 135 रनों के लक्ष्य को हासिल कर लिया।
{"_id":"615f26548ebc3e05eb2a1ea7","slug":"ipl-2021-53rd-match-punjab-kings-and-chennai-super-kings-action-in-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PHOTOS में IPL: अंपायर के फैसले पर नाचने लगी जीवा धोनी, रैना भी मुस्कुराए, जीत के बाद हंसती दिखीं प्रीति जिंटा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
PHOTOS में IPL: अंपायर के फैसले पर नाचने लगी जीवा धोनी, रैना भी मुस्कुराए, जीत के बाद हंसती दिखीं प्रीति जिंटा
Thu, 07 Oct 2021 10:33 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 07 Oct 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
प्रीति जिंता
- फोटो : twitter@IPL
फाफ डू प्लेसी
दुबई के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए दिन के पहले मुकाबले में पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर चेन्नई को पहले बल्लेबाजी के लिए कहा। इसके जवाब में चेन्नई के बल्लेबाजों ने बेहद खराब शुरुआत की। टीम ने 100 रन के अंदर ही अपने शीर्ष के पांच प्रमुख खिलाड़ियों के विकेट गंवा दिए। पंजाब के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और क्रिस जॉर्डन ने चेन्नई की टीम को घुटनों पर ला दिया। लेकिन चेन्नई के सलामी बल्लेबाज फाफ डुप्लेसिस आखिरी ओवर तक अकेले सामना करते रहे और 76 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने जडेजा के साथ मिलकर भी एक मजबूत साझेदारी की।
अर्शदीप सिंह
- फोटो : twitter@IPL
डुप्लेसिस के 76 रनो की बदौलत ही चेन्नई की टीम एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच पाई और पंजाब के सामने 135 रनों का लक्ष्य दिया। पंजाब की तरफ से अर्शदीप सिंह और क्रिस जोर्डन नेे सर्वाधिक दो-दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
जीवा धोनी
- फोटो : social media
चेन्नई की बल्लेबाजी हालांकि उतनी अच्छी नहीं रही लेकिन कप्तान धोनी को अपनी बेटी जीवा धोनी और फैंस का भरपूर साथ मिला। इस मैच में एक वक्त ऐसा आया, जब धोनी की बेटी जीवा खुशी के मारे नाचने लगी। ये पल सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। दरअसल सीएसके की पारी के 19वें ओवर में रविंद्र जडेजा के खिलाफ एलबीडबल्यू की अपील हुई, जिस पर नॉटआउट देने के बाद केएल राहुल ने रिव्यू लिया। थर्ड अंपायर ने भी इस पर नॉट आउट का निर्णय कायम रखा, इसके बाद जीवा खुशी से नाचने लगी।
Cut Ziva Dhoni 🤩 + Raina ❤ pic.twitter.com/ZNqTC9iJoi
— MB 💫 (@Fangirlofvd) October 7, 2021
विज्ञापन
केएल राहुल
- फोटो : twitter@IPL
उधर लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम को राहुल ने तेज शुरुआत दिलाई। टीम ने चार ओवर में ही 42 रन जोड़ दिए। हालांकि शार्दुल ठाकुर ने मयंक अग्रवाल को आउट कर टीम को पहला झटका दिया। दूसरी पारी में चेन्नई की तरफ से जहां शार्दुल विकेट चटका रहे थे तो वहीं पंजाब की तरफ से कप्तान राहुल रनों की बारिश कर रहे थे।