फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

20-20 लाख वाले खिलाड़ियों ने मचाई धूम तो करोड़ों में बिकने वाले रहे फ्लॉप

Fri, 13 Nov 2020 02:25 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 13 Nov 2020 02:25 AM IST
विज्ञापन
IPL 2020 Uncapped players with less auction amount shines but many star players failed to perform
आईपीएल 2020 - फोटो : Amar Ujala

यूएई के तीन शहरों दुबई, शारजाह और अबुधाबी में 53 दिन तक धूम मचाने के बाद भारतीय क्रिकेट का त्योहार आईपीएल धूम धड़ाके के साथ खत्म हो गया। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने पहली बार फाइनल में खेलने वाली दिल्ली कैपिटल्स को पांच विकेट से हराकर दिवाली से चार दिन पहले ही पांचवें खिताब के साथ जश्न मना लिया। 



पहली बार बिना दर्शकों के खेली गई लीग में कई नए रिकॉर्ड बने। कई खिलाड़ी हीरो बने तो कईयों को एक मैच खेलने तक का मौका नहीं मिला। सस्ते दामों में खरीदे गए अनैकप्ड खिलाड़ियों ने अपनी चमक बिखेरी तो महंगे फ्लॉप रहे। टूर्नामेंट के इमर्जिंग क्रिकेटर चुने गए आरसीबी के देवदत्त पडिक्कल और चेन्नई के रितुराज गायकवाड़ 20 लाख रुपये में तो सनराइजर्स हैदराबाद के टी नटराजन 40 लाख में टीम मालिकों की पसंद बने थे। वहीं कभी साढ़े आठ करोड़ में लिए गए पवन नेगी, पार्थिव पटेल, मयंक मारकंडे, जे सुचित और मनन वोहरा समेत 27 ऐसे भारतीय क्रिकेटर रहे जिन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला।

IPL 2020 Uncapped players with less auction amount shines but many star players failed to perform
parthiv patel

मुंबई, राजस्थान ने नहीं खिलाए छह-छह भारतीय : 
1.70 करोड़ में लिए गए पार्थिव और एक करोड़ में इसी टीम की ओर से लिए गए नेगी एक मैच भी नहीं खेल पाए। सनराइजर्स ने तीन भारतीय विराट सिंह (1.90 करोड़) और संजय यादव (20 लाख), कोलकाता ने सिद्धेश लाड समेत दो, पंजाब ने जे सुचित और इशान पोरेल समेत चार, चेन्नई ने दो, बैंगलोर ने तीन, राजस्थान रायल्स ने मारकंडे, अनुज रावत और मनन वोहरा समेत छह और मुंबई ने अनमोलप्रीत सिंह समेत छह भारतीय क्रिकेटरों को मौका नहीं दिया। 

IPL 2020 Uncapped players with less auction amount shines but many star players failed to perform
वरुण चक्रवर्ती - फोटो : ट्विटर @KKRiders

युवा गेंदबाज वरुण-नटराजन भी चमके : 
गेंदबाजों में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 20 रन देकर पांच विकेट लेने वाले कोलकाता के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती  (13 मैच, 17 विकेट) और हैदराबाद के लिए खेलने वाले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज टी नटराजन (16 पारी, 16 विकेट) ने खासा प्रभावित किया। अपनी यॉर्कर के लिए मशहूर और 40 लाख में बिके टी नटराजन को एबी डीविलियर्स जैसे बल्लेबाज को चकमा देकर बोल्ड करते देखना दर्शनीय रहा। नटराजन को तो इसका इनाम ऑस्ट्रेलिया दौरे में टीम इंडिया में जगह पाकर मिल भी गया है। हालांकि वरुण को भी शामिल किया गया था लेकिन कंधे की चोट के कारण उन्हें अभी इंतजार करना होगा। नटराजन को उन्हीं की जगह टी-20 टीम में जगह मिली है। 

मुंबई के स्पिनर राहुल चाहर ने भी फाइनल से पहले 15 मैचों में 15 विकेट लिए। उनकी अहमियत का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वह एक मैच में भी बाहर नहीं बैठे। राजस्थान के कार्तिक त्यागी (दस मैच, 9 विकेट), कोलकाता के शिवम मावी (8 मैच, 9 विकेट) और पंजाब के अर्शदीप (8 मैच, 9 विकेट) शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2020 Uncapped players with less auction amount shines but many star players failed to perform
पैट कमिंस - फोटो : ट्विटर @KKRiders

15 करोड़ी के कमिंस के खाते में 12 विकेट
आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस कोलकाता नाइटराइडर्स की उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे। रिकॉर्ड 15.5 करोड़ के खरीदे गए इस पेसर ने 14 मैचों में 34.08 की औसत से 12 विकेट लिए और सर्वाधिक विकेट लेने वालों में 19वें नंबर पर रहे। साथ ही उन्होंने 20.85 की औसत से सिर्फ 146 रन भी बनाए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed