फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2020: राजस्थान के इन पांच योद्धाओं ने रोका पंजाब का विजय रथ, KXIP को मिली करारी हार

Sat, 31 Oct 2020 12:40 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 31 Oct 2020 12:40 AM IST
विज्ञापन
IPL 2020: RR vs KXIP: Five Star performers of Rajasthan Royals against Kings Xi Punjab
राजस्थान रॉयल्स - फोटो : PTI

आईपीएल 2020 की प्लेऑफ में पहुंचने की दौड़ अब रोमांचक होते जा रही है। यूएई में चल रहे टी-20 लीग के 13वें सीजन के 50वें मुकाबले के परिणाम ने अंक तालिका को और दिलचस्प बना दिया। अबू धाबी में खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने किंग्स इलेवन पंजाब को एकतरफा मुकाबले में हराकर प्लेऑफ के लिए अपनी दावेदारी भी ठोक दी। पंजाब के खिलाफ इस जीत में राजस्थान के इन पांच खिलाड़ियों ने अहम भूमिका निभाई। 

IPL 2020: RR vs KXIP: Five Star performers of Rajasthan Royals against Kings Xi Punjab
बेन स्टोक्स - फोटो : PTI

बेन स्टोक्स:
टीम के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने लगातार दूसरे मुकाबले में मैच जिताऊ पारी खेली। उन्होंने मैच में तीनों क्षेत्रों में जबरदस्त प्रदर्शन किया। स्टोक्स ने पहले ओवर में ही मनदीप सिंह का शानदार कैच पकड़ा। इसके बाद गेंदबाजी में उन्होंने केएल राहुल और निकोलस पूरन के बड़े विकेट अपने नाम किए। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की तरफ से उन्होंने अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने मात्र 26 गेंदों में सर्वाधिक 50 रन बनाए।

IPL 2020: RR vs KXIP: Five Star performers of Rajasthan Royals against Kings Xi Punjab
संजू सैमसन - फोटो : twitter@IPL

संजू सैमसन:
राजस्थान के उप-कप्तान संजू सैमसन का बल्ला एक बार फिर से चला। उन्होंने मात्र 25 गेंदों में तेजी से 48 रन बनाए। सैमसन ने रनआउट होने से पहले चार चौके और तीन छक्के लगाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2020: RR vs KXIP: Five Star performers of Rajasthan Royals against Kings Xi Punjab
जोफ्रा आर्चर - फोटो : PTI

जोफ्रा आर्चर:
तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने एक बार फिर से किफायती गेंदबाजी की और विकेट भी चटकाए। आर्चर ने चार ओवर में मात्र 26 रन देकर क्रिस गेल और मनदीप सिंह का विकेट अपने नाम किया। उन्होंने गेल को 99 रनों पर बोल्ड कर उनका शतक रोका। 

विज्ञापन
IPL 2020: RR vs KXIP: Five Star performers of Rajasthan Royals against Kings Xi Punjab
स्टीव स्मिथ - फोटो : twitter@rajasthanroyals

स्टीव स्मिथ:
लंबे समय बाद कप्तान स्टीव स्मिथ लय में नजर आए। स्मिथ ने 20 गेंदों में 31 रनों की नाबाद पारी खेली। इस दौरान उन्होंने पांच चौक लगाए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed