{"_id":"5f9c340e8ebc3e91b7101d31","slug":"how-do-dogs-sniff-out-covid-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या कोविड-19 को सूंघकर पहचानने के लिए कुत्तों को किया जा सकता है ट्रेंड?","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
क्या कोविड-19 को सूंघकर पहचानने के लिए कुत्तों को किया जा सकता है ट्रेंड?
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नवनीत राठौर
Updated Fri, 30 Oct 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कुत्तों में सूंघने की अद्भुत क्षमता होती है। इसी वजह से कई देशों की पुलिस भी इनसे मदद लेती है। ऐसे में क्या वैश्विक महामारी कोविड-19 में भी कुत्तों को इस्तेमाल में लाया जा सकता है? बता दें कि वैज्ञानिक इस बात का पता लगाने के लिए प्रयोग कर रहे हैं और उन्हें पूरी उम्मीद है कि इंसान का वफादार समझा जाने वाला यह जीव कोविड-19 में भी बहुत काम आने वाला है।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
वैज्ञानिकों के मुताबिक, कुत्तों में इंसानों की अपेक्षा सूंघने की क्षमता 10,000 गुना अधिक होती है। अगर कुत्तों को ट्रेंड किया जाए, तो वो कोरोना वायरस का भी पता लगा सकते हैं। भले ही ये बात सुनने में थोड़ी अजीब लग रही है, लेकिन दुनियाभर में इसके लिए तैयारी चल रही है। यूके में वैज्ञानिकों को अध्ययन करने के बाद काफी उम्मीदों के साथ कुत्तों को ट्रेंड किया जाने लगा है।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
अगर वैज्ञानिक इसमें सफल होते हैं, तो स्कूलों, एयरपोर्टों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर 'कोरोना के चौकीदार' के तौर पर कुत्ते तैनात किए जा सकते हैं। कोरोना वायरस की वजह से दुनियाभर में लाखों लोगों की जान चली गई है। इस घातक वायरस का पता लगाने के लिए वैज्ञानिक गंध के कॉन्सेप्ट पर काम कर रहे हैं, ताकि कुत्ते आसानी से पता लगा सकें। बता दें कि कोई व्यक्ति अगर किसी रोग से ग्रस्त होता है, तो अपने शरीर से बीमारी के अंतर से एक अलग किस्म की गंध पैदा करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
कोरोना वायरस को सूंघने के लिए ट्रेंड कुत्तों का इस्तेमाल फिनलैंड सरकार के एक पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर हेलसिंकी-वैंटा एयरपोर्ट पर किया जा रहा है। भले ही कुत्तों को कोविड-19 वायरस को सूंघ लेने की क्षमता के बारे में बहुत कुछ पता नहीं है, लेकिन यूएई के कुछ हवाई अड्डों पर कुत्तों को स्कैनर की तरह प्रयोग में लाया जा रहा है।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
कुत्तों के माध्यम से कोविड-19 का पता लगाने के लिए दुनियाभर में हो रहे अध्ययन से काफी सकरात्मक परिणाम मिले हैं। ऐसे में इस बात की उम्मीद की जा सकती है कि बहुत कम समय में ही दुनियाभर में ट्रेंड कुत्ते कोविड स्कैनर के लिए कई जगहों पर तैनात मिलेंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।