फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2020: प्यार की पिच पर बोल्ड हुए पृथ्वी शॉ, क्या इस एक्ट्रेस को कर रहे डेट?

Thu, 10 Sep 2020 01:54 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 10 Sep 2020 01:54 PM IST
विज्ञापन
IPL 2020 indian cricketer Prithvi Shaw dating color tv udaan actress model prachi singh
प्राची सिंह पृथ्वी शॉ - फोटो : इंस्टाग्राम

क्रिकेट और बॉलीवुड का कॉकटेल बेहद हिट माना जाता रहा है। शर्मिला टैगोर-नवाब पटौदी, हरभजन सिंह-गीता बसरा, जहीर-सागरिका, युवराज-हेजल औऱ विराट-अनुष्का जैसी कई जोड़ियां खिलाड़ी और हसीनाओं के सफल रिश्ते पर मुहर लगाती रहीं हैं। अब खबरों की माने तो एक और क्रिकेटर बी-टाउन एक्ट्रेस के हाथों प्यार की पिच पर बोल्ड हो गए हैं।

IPL 2020 indian cricketer Prithvi Shaw dating color tv udaan actress model prachi singh
पृथ्वी शॉ और प्राची सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

तस्वीरों से तो आप समझ ही गए होंगे कि हम टीम इंडिया के उदयमान क्रिकेटर पृथ्वी शॉ की बात कर रहे हैं। तकनीक और आक्रामकता सचिन-सहवाग का मिश्रण माने जाने वाला यह युवा बल्लेबाज आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए ओपनिंग का जिम्मा संभालते नजर आएगा, लेकिन उससे पहले खबर लग रही है कि शॉ एक एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं।

IPL 2020 indian cricketer Prithvi Shaw dating color tv udaan actress model prachi singh
प्राची सिंह पृथ्वी शॉ - फोटो : इंस्टाग्राम

दरअसल, शॉ के इंस्टाग्राम एकाउंट पर कुछ ऐसे कमेंट्स नजर आए, जिसके बाद से मुंबई के इस क्रिकेटर का नाम प्राची सिंह नामक एक्ट्रेस के साथ जोड़ा जाने लगा। हालांकि, कई रिपोर्ट में शॉ और प्राची गहरे दोस्त भी बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2020 indian cricketer Prithvi Shaw dating color tv udaan actress model prachi singh
प्राची सिंह पृथ्वी शॉ - फोटो : इंस्टाग्राम

शॉ के सभी पोस्ट पर प्राची कमेंट जरूर करती हैं और पृथ्वी भी प्राची के कमेंट का रिप्लाई करना नहीं भूलते हैं। सोशल मीडिया पर इस कमेंटबाजी को देखकर ही यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों दोस्ती के रिश्ते से आगे बढ़ चुके हैं। हालांकि अभी इस रिलेशनशिप पर मुहर लगाना जल्दबाजी होगी।

विज्ञापन
IPL 2020 indian cricketer Prithvi Shaw dating color tv udaan actress model prachi singh
प्राची सिंह पृथ्वी शॉ - फोटो : इंस्टाग्राम
प्राची सिंह एक नवोदित टीवी एक्ट्रेस हैं, जो कलर्स टीवी के मशहूर सीरियल 'उड़ान सपनों की' में नजर आती थी। धारावाहिक में प्राची समीर की बहन का किरदार निभा रही थी। एक्ट्रेस के साथ-साथ वह शानदार डांसर भी हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed