फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2020: नीलामी में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों पर बरसा था पैसा, फ्रेंचाइजियों ने खर्च की 41 % राशि

Mon, 27 Jul 2020 08:51 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Mon, 27 Jul 2020 08:51 AM IST
विज्ञापन
IPL 2020 Franchisees buy 13 Foreign cricketers after spending 58 crores 25 lakhs
आईपीएल 2020 - फोटो : सोशल मीडिया

आईपीएल 2020 यूएई में खेला जाएगा। विश्व के दिग्गज खिलाड़ियों का जमावड़ा एक बार फिर से देखने को मिलेगा। आईपीएल की फ्रेंचाइजियों ने पिछले साल हुए ऑक्शन में खिलाड़ियों पर जमकर पैसे लुटाए थे। आईपीएल-13 की नीलामी में फ्रेंचाइजियों ने कुल राशि का 41 प्रतिशत ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों पर खर्च किया था। इसबार की नीलामी में फ्रेंचाइजियों ने 140.6 करोड़ रुपये खर्च किए। इसमें सर्वाधिक 13 विदेशी क्रिकेटर ऑस्ट्रेलिया के बिके। इन पर 58.25 करोड़ रुपये टीमों ने लुटाए। पैट कमिंस इस सत्र के सबसे महंगे जबकि आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी रहे।

IPL 2020 Franchisees buy 13 Foreign cricketers after spending 58 crores 25 lakhs
आईपीएल नीलामी - फोटो : ट्विटर

क्रिकइंफो के अनुसार इंग्लैंड के सात खिलाड़ियों पर 17.75 करोड़, वेस्टइंडीज के चार क्रिकेटरों पर 17.25 करोड़ और दक्षिण अफ्रीका के तीन खिलाड़ियों पर टीमों ने 10.75 करोड़ रुपये खर्च किए। न्यूजीलैंड और श्रीलंका के एक-एक खिलाड़ी पर टीमों ने दांव लगाया। भारत के 33 खिलाड़ी बिके जिन पर 33.30 करोड़ (औसतन पर खिलाड़ी 1.01 करोड़) खर्च किए।

IPL 2020 Franchisees buy 13 Foreign cricketers after spending 58 crores 25 lakhs
ग्लेन मैक्सवेल - फोटो : Cricket Australia

आईपीएल 2020 की नीलामी में ग्लेन मैक्सवेल को किंग्स इलेवन पंजाब ने 10.75 करोड़ रुपये की मोटी रकम में खरीदा है। उनकी बेस प्राइस दो करोड़स रुपए थी, लेकिन नीलामी में उनका भाव चढ़ा और बड़ी कीमत में पंजाब ने उन्हें अपनी टीम के साथ जोड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2020 Franchisees buy 13 Foreign cricketers after spending 58 crores 25 lakhs
पैट कमिंस - फोटो : ट्विटर

केकेआर ने पैट कमिंस पर 15 करोड़ 50 लाख की बड़ी बोली लगाकर खरीदा है। कमिंस तीन साल बाद आईपीएल में वापसी कर रहे हैं। अब तक खेले 16 मैचों में वह 17 विकेट ले चुके हैं। कमिंस आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बने हैं। 

विज्ञापन
IPL 2020 Franchisees buy 13 Foreign cricketers after spending 58 crores 25 lakhs
एरोन फिंच - फोटो : social media

आरसीबी ने ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज एरोन फिंच चार करोड़ 40 लाख रुपए में खरीदा और आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज केन रिचर्डसन पर भी चार करोड़ रुपए की बड़ी बोली लगाई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed