अब नया नंबर प्लेट और कलर कोड स्टीकर लगाना और भी हुआ आसान, 2 मिनट में करें अप्लाई
30 अक्टूबर तक लगवा लें एचएसआरपी और कलर कोड स्टीकर
10000 रुपये तक का लगेगा जुर्माना
कितना खर्च आएगा?
अलग-अलग वाहनों के लिए एचएसआरपी की कीमतें अलग-अलग हैं। जैसे कार के लिए इसकी कीमत 600 से 1000 रुपये के बीच है। वहीं, दो पहिया वाहनों के लिए इसकी कीमत 300 से 400 रुपये तक है।
अक्टूबर 2018 से सभी गाड़ियों में एचएसआरपी और कलर कोडेड फ्यूल स्टीकर्स डीलरशिप्स की तरफ से दिए जा रहे हैं। इसकी ऑनलाइन बुकिंग का स्लॉट कुछ दिनों में शुरू हो जाएगा।
236 रजिस्टर डीलरशिप करेंगे मदद
दरअसल एक रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में करीब 40 लाख वाहनों में एचएसआरपी नहीं लगा है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि दिल्ली में अब तक केवल 3.5 लाख वाहनों में ही कलर कोडेड फ्यूल स्टिकर्स लगे हैं। ऐसे में HSRP की वेबसाइट पर 236 डीलर रजिस्टर हैं, जिनसे आप अपने वाहन में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगवा सकते हैं।