इंडियन टी-20 लीग के 12वें सीजन में तीसरा मुकाबला रविवार को मुंबई और दिल्ली के बीच खेला गया। इस मैच में दिल्ली ने तीन बार की चैंपियन मुंबई को 37 रन से हराया। हार के बाद भी मुंबई टीम की मालकिन नीता अंबानी ने अपने इस खिलाड़ी को सम्मानित किया। आइए जानते हैं कौन हैं वो खिलाड़ी?
VIDEO: हारकर भी दिल जीत गए युवराज सिंह, नीता अंबानी ने किया सम्मानित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने युवराज सिंह प्लेइंग इलेवन में शामिल किया। युवराज में इस मैच में 35 गेंदों पर 53 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 5 चौके और 3 छक्के लगाए।
हालांकि, युवराज सिंह 53 रन की अर्धशतकीय पारी भी मुंबई को जीत नहीं दिला सकी और टीम को दिल्ली के हाथों 37 रन से हार का सामना करना पड़ा। हार के बावजूद भी मुंबई टीम की मालकिन नीता अंबानी ने ड्रेसिंग रूम में युवराज को बैज ऑफ ऑनर पहनाकर सम्मानित किया। जिसका वीडियो मुंबई इंडियंस के अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है। वीडियो में इशान किशन, पोलार्ड समेत कई खिलाड़ी नजर आ रहे हैं।
A post shared by Mumbai Indians (@mumbaiindians) on
बता दें कि दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ऋषफ पंत की 78 रन की नाबाद पारी की बदौलत 20 ओवर में छह विकेट पर 213 रन बनाए। जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 19.2 ओवर में 176 रनों पर ही ढेर हो गई थी।