फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली के ये 11 खिलाड़ी चटाएंगे कोलकाता को धूल! ऐसी हो सकती है प्लेइंग XI

Sat, 30 Mar 2019 04:06 PM IST
सोनू शर्मा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनू शर्मा Updated Sat, 30 Mar 2019 04:06 PM IST
विज्ञापन
ipl 2019 Delhi Capitals predicted playing xi against Kolkata Knight Riders
दिल्ली कैपिटल्स - फोटो : Social media

इंडियन टी-20 लीग के 12वें सीजन का दसवां मुकाबला शनिवार को दिल्ली और कोलकाता के बीच खेला जाएगा। दिल्ली के फिरोज शाह कोटला स्टेडियम में यह मुकाबला रात 8 बजे से शुरू होगा। कोलकाता की टीम इस सीरीज में अपने दोनों मुकाबले जीत चुकी है, जबकि दिल्ली को एक मैच में जीत और एक मैच में हार का सामना करना पड़ा है। दिल्ली इस मुकाबले को जीतने की भरपूर कोशिश करेंगी। आइए जानते हैं श्रेयस अय्यर की अगुआई वाली दिल्ली की टीम किन 11 खिलाड़ियों के सहारे कोलकाता को हराने मैदान पर उतर सकती है?      

ipl 2019 Delhi Capitals predicted playing xi against Kolkata Knight Riders
शिखर धवन - फोटो : Social media

ओपनर्स
कोलकाता के खिलाफ मुकाबले में शिखर धवन और पृथ्वी शॉ ओपनिंग करते नजर आएंगे। पिछले दोनों मुकाबले में शिखर धवन का प्रदर्शन लाजवाब रहा था। वहीं, पृथ्वी शॉ अब तक कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके हैं, लेकिन चेन्नई के खिलाफ टीम के दूसरे मुकाबले में उन्होंने 16 गेंदों पर 24 रनों की पारी जरूर खेली थी। इस बार दिल्ली की टीम जरूर चाहेगी कि उनके दोनों सलामी बल्लेबाज टीम को एक मजबूत शुरुआत दिलाएं। 

इन 11 खिलाड़ियों के दम पर कोलकाता लगाएगी जीत की हैट्रिक! ये रही संभावित प्लेइंग इलेवन 

ipl 2019 Delhi Capitals predicted playing xi against Kolkata Knight Riders
ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया

मिडिल ऑर्डर
कप्तान श्रेयस अय्यर, कॉलिन इनग्राम और ऋषभ पंत जैसे तूफानी बल्लेबाज दिल्ली के मध्यक्रम बल्लेबाजी को मजबूत बनाते हैं। इस सीजन के पहले मुकाबले में पंत ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए महज 27 गेंदों पर 78 रन ठोके थे, जबकि टीम के दूसरे मुकाबले में उन्होंने 13 गेंदों पर 25 रनों की पारी खेली थी। इस बार भी टीम को उनसे काफी उम्मीदें होंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
ipl 2019 Delhi Capitals predicted playing xi against Kolkata Knight Riders
अक्षर पटेल - फोटो : Social media

ऑलराउंडर्स
ऑलराउंडर के रूप में दिल्ली के पास अक्षर पटेल जैसा शानदार खिलाड़ी है। हालांकि पिछले दोनों मुकाबलों में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों से ही उन्होंने अपनी टीम को निराश किया है, लेकिन अक्षर एक ऐसे खिलाड़ी हैं जिनके बारे में कुछ भी कहा नहीं जा सकता। वह कभी भी कमाल दिखा सकते हैं। 

विज्ञापन
ipl 2019 Delhi Capitals predicted playing xi against Kolkata Knight Riders
दिल्ली कैपिटल्स - फोटो : Social media

गेंदबाजी
गेंदबाजी में कगिसो रबाडा, किमो पॉल, इशांत शर्मा, अमित मिश्रा और राहुल तेवतिया जैसे गेंदबाज दिल्ली की टीम को मजबूत बनाते हैं। पिछले मैच में अमित मिश्रा का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा था। उन्होंने दो विकेट चटकाए थे, जबकि इशांत शर्मा और रबाडा ने भी एक-एक  विकेट लिया था। इस बार भी इन गेंदबाजों से टीम को काफी उम्मीदें होंगी।  

नोटः यह महज एक आंकलन है, असली प्लेइंग इलेवन का पता मैच के दिन टॉस के बाद लगेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed