फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महिला ने यहां छिपा रखा था लाखों का सोना, अधिकारियों ने ऐसे किया तस्करी का पर्दाफाश

Sat, 30 Mar 2019 03:43 PM IST
गौरव शुक्ला फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव शुक्ला Updated Sat, 30 Mar 2019 03:43 PM IST
विज्ञापन
woman arrested in Chennai airport hide gold bars worth 47 lakhs in her bra

चेन्नई एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों की आंखों में धूल झोंकने के लिए इस महिला ने क्या कुछ नहीं किया। महिला को यकीन था कि वह अपने मकसद में कामयाब हो जाएगी। लेकिन अधिकारियों की सतर्कता के चलते महिला की सारी होशियारी धरी की धरी रह गई।

woman arrested in Chennai airport hide gold bars worth 47 lakhs in her bra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

दरअसल, 29 मार्च 2019 को एक महिला विदेश से भारत लौटी। मूल रूप से थाईलैंड की रहने वाली क्रायसॉर्न थामप्राकोप नाम की महिला को कस्टम अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि क्रायसॉर्न बड़ी होशियारी से डेढ़ किलो सोने की तस्करी कर रही थी। चेन्नई एयरपोर्ट पर उतरने के बाद इस महिला ने कस्टम अधिकारियों की आंखों में धूल झोंक कर बाहर निकलने की कोशिश की।

woman arrested in Chennai airport hide gold bars worth 47 lakhs in her bra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : File Photo

लेकिन पार्किंग के पास सीमा शुल्क के अधिकारियों ने जब क्रायसॉर्न को रोका तो उसके होश उड़ गए। पहले क्रायसॉर्न ने चालाकी दिखाने की कोशिश की लेकिन जब क्रायसॉर्न की जांच की गई तो अधिकारियों के होश उड़ गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
woman arrested in Chennai airport hide gold bars worth 47 lakhs in her bra
- फोटो : Social Media

क्रायसॉर्न ने अपनी ब्रा में करीब डेढ़ किलो सोना छिपा रखा था। बरामद किए गए सोने की कीमत करीब 47 लाख रुपये के आसपास बताई जा रही है। इसके साथ ही कस्टम अधिकारियों ने उस शख्स को भी पकड़ लिया है जिसे क्रायसॉर्न सोना देने वाली थी। 

विज्ञापन
woman arrested in Chennai airport hide gold bars worth 47 lakhs in her bra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

क्रायसॉर्न यहां लवलीन कश्यप नाम के शख्स को सोना देने आयी थीं। जानकारी के मुताबिक, लवलीन चंडीगढ़ का रहने वाला है। सीमा शुल्क अधिकारी जांच कर रहे हैं कि कहीं ये दोनों अकसर तस्करी करने में लिप्त तो नहीं रहे हैं। बैंकॉक में रहने वाली लवलीन की गर्लफ्रेंड सपना ने ही क्रायसॉर्न को सोना दिया था और लवलीन को सौंपने को कहा था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed