{"_id":"5cb07590bdec2213f9330818","slug":"ipl-2019-csk-and-rr-dhoni-hits-jadeja-with-bat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आखिर क्यों धोनी ने बीच मैदान जडेजा की हेलमेट पर मारा बैट, वजह दिलचस्प","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आखिर क्यों धोनी ने बीच मैदान जडेजा की हेलमेट पर मारा बैट, वजह दिलचस्प
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 12 Apr 2019 04:55 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
धोनी-जडेजा
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गुरुवार को जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में इंडियन टी-20 लीग का 25वां मुकाबला खेला गया। राजस्थान और चेन्नई के बीच खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में चेन्नई ने आखिरी गेंद पर मैच में जीत दर्ज की।
रोमांच से भरे मैच में कई सारी हैरान करने वाली बातें हुई। धोनी-अंपायर की बहस, धोनी की थकान, जडेजा का छक्का और आखिरी गेंद पर सेंटनर का छक्का, ये सब कल के मैच में चर्चा का विषय रहे।
2 of 4
जडेजा
- फोटो : amar ujala
इसी मैच में एक ऐसी घटना घटी जिसे देख हर कोई हैरान रह गया। दरअसल चेन्नई को जीत के लिए आखिरी 6 गेंदों में 18 रन चाहिए थे। राजस्थान की तरफ से बेन स्टोक्स ने गेंदबाजी की। स्टोक्स की पहली ही गेंद पर जडेजा ने शॉट खेला लेकिन पैर फिसलने की वजह से पिच पर ही लड़खड़ा कर गिर गए। यही नहीं गेंदबाजी कर रहे बेन स्टोक्स भी पैर फिसलने की वजह से पिच पर गिर गए।
3 of 4
जडेजा
- फोटो : social media
दूसरी छोर पर खड़े धोनी समेत सभी को लगा कि गेंद हवा में गई है। इस पर धोनी ने जडेजा को रन भागने के लिए कहा। लेकिन जडेजा उठ नहीं पाए और धोनी दौड़कर उनके पास पहुँच गए। फिर जब पता चला कि गेंद 6 रन के लिए बाउंड्री के बाहर चली गई है तब धोनी ने मजाकिया अंदाज में गिरे हुए जडेजा की हेलमेट पर बैट से मारा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
चेन्नई
- फोटो : social media
इस मैच में चेन्नई को जीत के लिए आखिरी गेंद पर तीन रन चाहिए थे और फिर सेंटनर ने छक्का मारकर मैच चेन्नई के खाते में डाल दिया।
नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें। साथ ही यह भी बताएं कि आप किसी विशेष खिलाड़ी, टीम या विषय के बारे में क्या जानना चाहते हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।