फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विराट को इस युवा खिलाड़ी ने दी थी गाली, मिला ऐसा सबक कि अब तारीफ करते नहीं थक रहा

Wed, 11 Apr 2018 05:20 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 11 Apr 2018 05:20 PM IST
विज्ञापन
IPL 2018: Virat Kohli gifts Nitish rana cricket bat after all conflict
IPL सीजन 11 में बीते रविवार को आरसीबी और केकेआर के बीच खेला गया मैच काफी सुर्खियों में रहा था। मैच में केकेआर ने विराट सेना को पटखनी देते हुए आईपीएल का आगाज जीत से किया था। हालांकि इन सबसे अलग मैच में विराट कोहली और युवा खिलाड़ी नितीश राणा प्रकरण ने काफी सुर्खियां बटोरी थी। अब इस मामले में नया मोड़ आया है।
IPL 2018: Virat Kohli gifts Nitish rana cricket bat after all conflict
दरअसल, आरसीबी के कप्तान विराट कोहली को आउट करने के बाद अति उत्साहित केकेआर के युवा खिलाड़ी नितीश राणा ने मैदान पर ही अपशब्दों का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया था। जिसके बाद उनकी जमकर आलोचना हुई थी। यहां तक कि फैंस को भी राणा का ये 'गाली वाला' सेलिब्रेशन पसंद नहीं आया था।
IPL 2018: Virat Kohli gifts Nitish rana cricket bat after all conflict
अब हैरानी वाली बात यह है कि कोहली ने खुद नितीश राणा को अपना बैट गिफ्ट किया है। नितीश राणा ने विराट कोहली की ओर से गिफ्ट किए गए इस बल्ले की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर विराट कोहली की तारीफ करते हुए नितीश ने लिखा, 'जब आपको खेल के महानतम खिलाड़ियों से प्रोत्साहन मिले तो समझिए कि आप बेहतर ही प्रदर्शन कर रहे हैं। विराट भैया, इस बल्ले के लिए धन्यवाद। इस सरहाना कि मुझे काफी जरूरत भी थी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2018: Virat Kohli gifts Nitish rana cricket bat after all conflict
बता दें कि रविवार को खेले गए इस मैच में पारी के 15वें ओवर में कोलकाता के पार्ट टाइम गेंदबाज नितीश राणा ने लगातार दूसरी व तीसरी गेंद पर एबी डीविलियर्स और विराट कोहली के विकेट चटकाए। एक युवा खिलाड़ी के लिए इससे बड़ी उपलब्धि और कुछ नहीं हो सकती कि उसने विश्व के दो सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों को लगातार दो गेंदों में आउट किया। इसके बाद ही उन्होंने अक्रामक अंदाज में जश्न मनाया था।
विज्ञापन
IPL 2018: Virat Kohli gifts Nitish rana cricket bat after all conflict
मैच के बाद इसे नितीश का सिर्फ जोश, उत्साह और बड़े विकेटों की खुशी ही समझी गई। हालांकि स्टेडियम में मौजूद फैंस पूरे नजारे को देखकर हैरान रह गए। विराट कोहली ने नितीश राणा को कुछ कहना सही नहीं समझा और वह डगआउट लौट गए। बता दें कि आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट गंवा कर 176 रन बनाए। जवाब में केकेआर ने 18.5 ओवर में ही 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया था।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed