आईपीएल 2018 में ऑरेंज और पर्पल कैप के साथ कुछ ऐसा हुआ है, जो आईपीएल इतिहास में संभवतः पहली बार हुआ है। दरअसल, मौजूदा आईपीएल में सर्वाधिक रन बनाने वाले 5 में से दो बल्लेबाजों की टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकी है। वहीं गेंदबाजों के साथ तो मामला बिलकुल ही अलग है।
सर्वाधिक विकेट लेने वाले शीर्ष पांच गेंदबाजों की टीम प्लेऑफ का हिस्सा नहीं हैं। जिन दो बल्लेबाजों की टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी हैं, उनके नाम क्रमशः ऋषभ पंत और केएल राहुल हैं।
मौजूदा टूर्नामेंट में अब तक सबसे ज्यादा रन ऋषभ पंत (684 रन) के नाम दर्ज हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन उनसे 23 रन पीछे हैं, जो दूसरे स्थान पर काबिज हैं। वहीं गेंदबाजों की बात की जाए तो किंग्स इलेवन पंजाब के एंड्रू टाई (24 विकेट) शीर्ष पर काबिज हैं। इसके बाद उमेश यादव (20), ट्रेंट बोल्ट (18), हार्दिक पांड्या (18) और जसप्रीत बुमराह (17) का नंबर आता है, जिनकी फ्रैंचाइजी प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी।
4 of 9
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
- फोटो : ipl
याद हो कि किंग्स इलेवन पंजाब, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, दिल्ली डेयरडेविल्स और मुंबई इंडियंस की टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई। इससे स्पष्ट होता है कि यह खेल व्यक्तिगत प्रदर्शन के साथ-साथ टीम प्रदर्शन पर निर्भर करता है। इसका सबसे अच्छा उदाहरण राजस्थान रॉयल्स को माना जा सकता है, जिसे लीग की सबसे कमजोर टीम माना जा रहा था। उसने आश्चर्यचकित करते हुए प्लेऑफ में जगह बनाई।
हालांकि, इसने आईपीएल 2018 को पिछले 10 आईपीएल से बिलकुल अलग बना दिया है। आईपीएल में ऐसा पहला मौका है जब लीग चरण में सर्वाधिक रन बनाने वाला बल्लेबाज और सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों की टीम प्लेऑफ में नहीं खेलती दिखेंगी। वैसे, बल्लेबाजों की लिस्ट में यह तीसरा मौका है, लेकिन गेंदबाजों के मामले में यह पहली बार हुआ है।