फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL: फाइनल से पहले धोनी-स्मिथ को लेकर उनादकट ने दिया बड़ा बयान

Sat, 20 May 2017 04:26 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Sat, 20 May 2017 04:26 AM IST
विज्ञापन
IPL 2017: We have been blessed to have Smith and Dhoni in our side says Unadkat
जयदेव उनदकट - फोटो : IPL official web
राइजिंग पुणे सुपरजायंट को आईपीएल-10 के फाइनल में पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले बांए हाथ के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट ने फाइनल मुकाबले से पहले एक बड़ा बयान दिया है।

IPL: फाइनल से पहले धोनी-स्मिथ को लेकर उनादकट ने दिया बड़ा बयान

IPL 2017: We have been blessed to have Smith and Dhoni in our side says Unadkat
जयदेव उनदकट - फोटो : IPL official web

जयदेव ने कहा है कि उन्हें अपने अपने मौजूदा फॉर्म से बहुत आत्म विश्वास मिला है।उन्होंने कहा,अच्छे प्रदर्शन से मेरा विश्वास बढ़ा है और मैं अच्छी गेंदबाजी कर रहा हूं। टूर्नामेंट का पहला मैच महत्वपूर्ण था तब से अब तक मैं लय में हूं और अच्छी गेंदबाजी कर रहा हूं। दबाव की स्थिति में मैं कप्तान की पहली पसंद बन गया हूं और मैं इसे इंजॉय कर रहा हूं। मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि मुझे ये मौका मिला। मैं अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ टूर्नामेंट खत्म कर पाया तो मुझे बहुत खुशी होगी। 

IPL: फाइनल से पहले धोनी-स्मिथ को लेकर उनादकट ने दिया बड़ा बयान

IPL 2017: We have been blessed to have Smith and Dhoni in our side says Unadkat
जयदेव उनादकट
जयदेव ने आगे कहा, मेरी स्लोओर गेंद काफी प्रभावशाली रही हैं। इससे पहले दो सीजन में मुझे ज्यादा मौके नहीं मिले थे। लेकिन इस बार मुझे मौका मिला तो मैंने इसे खाली नहीं जाने दिया। मुझे इस बात की बेहद खुशी है कि मौजूदा सीजन में टीम की जीत में मैं महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन

IPL: फाइनल से पहले धोनी-स्मिथ को लेकर उनादकट ने दिया बड़ा बयान

IPL 2017: We have been blessed to have Smith and Dhoni in our side says Unadkat
स्टीव स्मिथ और एमएस धोनी
धोनी और स्मिथ के टीम में होने के सवाल पर उनादकट ने कहा, दोनों बेहतरीन खिलाड़ी हैं। दोनों ने बतौर कप्तान अपने-अपने देश के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया है। हम खुशनसीब हैं कि हमारी टीम में ये दोनों खिलाड़ी हैं और हमें इनके साथ खेलने का मौका मिला। 
विज्ञापन

IPL: फाइनल से पहले धोनी-स्मिथ को लेकर उनादकट ने दिया बड़ा बयान

IPL 2017: We have been blessed to have Smith and Dhoni in our side says Unadkat
राइजिंग पुणे सुपर जायंट - फोटो : IPL official web
उनादकट ने पुणे के लिए शुरुआती और अंतिम ओवरों में बेहतरीन गेंदबाजी की है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अंतिम ओवर में हैट्रिक लेकर उन्होंने पुणे को 12 रन की महत्वपूर्ण जीत दिलाई। जबकि हैदराबाद को जीत के लिए 13 रन बनाने थे। लेकिन मेडन हैट्रिक लेकर उन्होंने मैच का पांसा पूरी तरह पलट दिया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed