इंदौर में किग्ंस इलेवन पंजाब और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेले गए मुकाबले में पंजाब ने बैंगलोर को 8 विकेट से मात दी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने एबी डिविलियर्स की धमाकेदार पारी की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 148 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी पंजाब ने हाशिम अमला के अर्धशतक और कप्तान ग्लैन मैक्सवेल की ताबड़तोड़ पारी की बदौलत 14.5 ओवर में 2 विकेट खोकर 149 रन के लक्ष्य को हासिल कर लिया। लेकिन इस मैच में आईपीएल के कई नए रिकॉर्ड बने आइए उन रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।
IPL 10: डिविलियर्स ने विराट को पीछे छोड़ा और भी बने रिकॉर्ड्स
दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज एबी डीविलियर्स ने इंदौर में अर्धशतकीय पारी खेलकर आरसीबी के कप्तान विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया। आईपीएल में नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हुए यह डिविलियर्स का 14वां अर्धशतक था। इस मैच से पहले वह इस मामले में विराट कोहली की बराबरी पर थे। इस मैच से पहले दोनों ने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 13 अर्धशतक बनाए थे।
IPL 10: डिविलियर्स ने विराट को पीछे छोड़ा और भी बने रिकॉर्ड्स
आईपीएल इतिहास में सोमवार को डिविलियर्स के साथ एक वाकया पहली बार हुआ। इंदौर की पारी से पहले एबी ने जब कभी आरसीबी के लिए 66 रन से अधिक रन बनाए उनकी टीम ने जीत हासिल की। लेकिन सोमवार को नाबाद 89 रन बनाने के बाद उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा।
IPL 10: डिविलियर्स ने विराट को पीछे छोड़ा और भी बने रिकॉर्ड्स
इंदौर में किंग्स एलेवन के गेंदबाज संदीप शर्मा ने भुवनेश्वर कुमार को पीछे छोड़ आईपीएल का एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। संदीप शर्मा ने जैसे ही विष्णु विनोद को मैक्सवेल के हाथों कैच आउट किया। उनके नाम आईपीएल में पावरप्ले के दौरान सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले रिकॉर्ड दर्ज हो गया। संदीप का यह पावरप्ले में लिया 32वां विकेट था। इससे पहले संदीप और भुवनेश्वर कुमार के नाम 31 विकेट के साथ यह रिकॉर्ड साझा रूप से दर्ज था। लेकिन अब भुवनेश्वर दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं।
IPL 10: डिविलियर्स ने विराट को पीछे छोड़ा और भी बने रिकॉर्ड्स
5 of 5
एबी डिविलियर्स
- फोटो : IPL official web
सोमवार को डिविलियर्स ने 46 गेंद पर 89 रन की नाबाद पारी खेली। इस आतिशी पारी के दौरान डिविलियर्स ने 9 छक्के जड़े। आईपीएल के दस साल के इतिहास में यह 18वां मौका था जब किसी खिलाड़ी ने एक पारी में 9 या उससे अधिक छक्के जड़े। इसके साथ ही डिविलियर्स एक पारी में 9 या उससे ज्यादा छक्के जड़ने का कारनामा 2 या उससे अधिक बार करने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए। उनसे पहले क्रिस गेल, एडम गिल क्रिस्ट और ब्रैडन मैकुलम यह कारनामा कर चुके हैं।