कभी कभी कोई घटना ऐसी घट जाती है जो सच होते हुए भी गलत लगती है। ऐसी ही एक घटना तुर्की से इंस्तानबुल जा रही एक फ्लाइट में हुई। जिसमें एक औरत ने 42 हजार फीट की ऊंचाई पर बच्चे को जन्म दिया जो बिलकुल सही सलामत और स्वस्थ है।
तुर्की एयरलाइंस में सफर कर रही 'नैफी डिएबे' नाम की महिला को अचानक लेबर पेन हुआ। कुछ समय के लिए मानों सभी यात्रियों की सांसें थम सी गईं, कि इस वक़्त अब क्या हो सकता है। तभी प्लेन की क्रू मेंबर ने हौसले और समझदारी के साथ महिला की डिलीवरी करवाई।
क्रू मेंबर की मदद से महिला ने एक बहुत ही प्यारी बच्ची को जन्म दिया, जिसका नाम 'काडिजू' रखा गया। वो बच्ची भी कितनी किस्मत वाली है जिसनें धरती से 42 हजार फीट ऊंचाई पर जन्म लिया।
फ्लाइट गुयाना से इस्तानबुल जा रही थी। बच्ची के जन्म लेने के बाद फ्लाइट को फौरन बुरकिना फासो में उतारा गया, ताकि मां-बच्ची को जल्द मेडिकल केयर मिल सके।
इसके बाद तुर्की एयरलाइंस ने ट्विटर पर तस्वीर पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी। इस तस्वीर में महिला केबिन क्रू बच्चे के साथ दिखाई दे रहे हैं, साथ ही लिखा 'है वेलकम ऑन बोर्ड प्रिंसेस'..