{"_id":"5bd16b3dbdec2269827d4609","slug":"international-cricket-loses-good-all-rounder-says-kasi-viswanathan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'ब्रावो के रूप में इंटरनेशनल क्रिकेट ने गंवाया एक बेहतरीन ऑलराउंडर'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'ब्रावो के रूप में इंटरनेशनल क्रिकेट ने गंवाया एक बेहतरीन ऑलराउंडर'
Thu, 25 Oct 2018 12:35 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 25 Oct 2018 12:35 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
ड्वेन ब्रावो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पिछले कुछ सालों में चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) का प्रमुख हिस्सा रहे ब्रावो ने पिछले साल आईपीएल में टीम की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई थी। काशी ने स्पोर्ट्सकीड़ा से बातचीत करते हुए कहा, 'ब्रावो इतने सालों में जिस भी टीम के लिए खेले, उनके लिए काफी उपयोगी ऑलराउंडर साबित हुए। वन-डे या टी20 प्रारूप में उनका प्रदर्शन लाजवाब है।'
2 of 4
ड्वेन ब्रावो
उन्होंने आगे कहा, 'इंटरनेशनल क्रिकेट ने एक अच्छा ऑलराउंडर गंवाया है। विंडीज को उनके स्तर के ऑलराउंडर की कमी खलेगी। विश्व कप नजदीक है और कैरीबियाई टीम अपने शीर्ष खिलाड़ियों के नहीं खेलने के कारण संघर्ष कर रही है।'
3 of 4
ड्वेन ब्रावो
काशी ने आगे कहा, 'हालांकि, सीएसके के लिए अच्छी बात यह है कि ब्रावो उनके लिए उपलब्ध रहेंगे। सीएसके उन्हें अपनी टीम में पाकर खुश है।' ब्रावो ने पिछले साल आईपीएल सीजन में सीएसके की तरफ से मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करके अपनी साख कायम की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
ड्वेन ब्रावो
ब्रावो ने संन्यास की घोषणा करते समय बयान दिया, 'मैं कई ईमानदार फैंस को धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने लगातार मेरी यात्रा में साथ दिया और मैदान के अंदर व बाहर मेरे प्रयासों को पहचाना। मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि ऐसा करियर बना, जिसने मुझे विश्व घुमाया और सबसे खास ड्रेसिंग रूम में महान लोगों के साथ बैठने का मौका दिया। मैं बतौर पेशेवर क्रिकेटर खेलना जारी रखूंगा और चैंपियन जैसे लोगों का मनोरंजन करूंगा।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।