{"_id":"5dea360b8ebc3e55003c2c0b","slug":"indvwi-mohammad-azharuddin-stand-inaugurated-in-hyderabad-rajiv-gandhi-stadium","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कभी सट्टेबाजी में फंसकर खत्म हुआ था करियर, अब हैदराबाद टी-20 में मिला खास सम्मान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कभी सट्टेबाजी में फंसकर खत्म हुआ था करियर, अब हैदराबाद टी-20 में मिला खास सम्मान
भारत-वेस्टइंडीज के बीच आज होने वाले पहले टी-20 मुकाबले से पूर्व एक छोटा सा समारोह आयोजित हुआ। इसमें हैदराबाद के उन खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने राष्ट्रीय टीम के लिए योगदान दिया है। साथ ही राजीव गांधी स्टेडियम के नॉर्थ स्टैंड का नाम मोहम्मद अजहरुद्दीन के नाम पर रखा गया।
2 of 4
मोहम्मद अजहरुद्दीन स्टैंड
- फोटो : ट्विटर
दरअसल, मौजूदा समय में मोहम्मद अदहरुद्दीन हैदराबाद क्रिकेट संघ (HCA) के अध्यक्ष हैं और यह पहला मौका है जब उनके प्रशासकीय नेतृत्व में कोई मैच खेला जा रहा है। HCA के एक अधिकारी के अनुसार, वीवीएस लक्ष्मण पवेलियन के ऊपर बने स्टैंड का नाम अजहरुद्दीन के नाम पर रखा गया। अजहरुद्दीन के नाम वाले स्टैंड का उद्घाटन वीवीएस लक्ष्मण ने किया।
3 of 4
राजीव गांधी स्टेडियम
- फोटो : ट्विटर
पिछली बार साल 2017 में हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत का मैच बारिश के चलते रद्द घोषित कर दिया गया था, हालांकि तब मैच वाले दिन बारिश नहीं हुई थी, और एक दिन पहले हुई बारिश के बाद मैदानकर्मी मैदान को सुखाने में असफल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
azharuddin
भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 99 टेस्ट और 232 वनडे मैच खेलने वाले मोहम्मद अजहरुद्दीन ने अपने क्रिकेट करियर में ढेरों उपलब्धियां हासिल कीं हैं। 22 टेस्ट शतक और 7 एकदिवसीय शतक जमाने वाले अजहर के करियर में उस वक्त ब्रेक लगा था जब वह मैच फिक्सिंग केस में फंसे थे, हालांकि बाद में कोर्ट ने उन्हें क्लीन चिट दे दी थी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।