फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvWI: केएल राहुल ने टी-20 में पूरे किए हजार रन, इस मामले में धोनी-रैना को छोड़ा पीछे

Sat, 07 Dec 2019 09:17 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sat, 07 Dec 2019 09:17 AM IST
विज्ञापन
INDvWI KL Rahul Complete 1000 runs in T20 Cricket and Joining elite batting list with Virat Dhoni
केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया

भारत-वेस्टइंडीज के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे सीरीज के पहले टी-20 मुकाबले में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह इस मुकाबले में 26 रन बनाते ही एमएस धोनी, सुरेश रैना और विराट कोहली के खास कल्ब में शामिल हो गए। 


 

INDvWI KL Rahul Complete 1000 runs in T20 Cricket and Joining elite batting list with Virat Dhoni
केएल राहुल - फोटो : social media

शुक्रवार को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मैच में 26 रन बनाने के साथ ही केएल राहुल ने टी-20 क्रिकेट में अपने एक हजार रन पूरे कर लिए। ऐसा करने वाले वह सातवें भारतीय बल्लेबाज बनें। उनसे पहले टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (2539), विराट कोहली (2450), एमएस धोनी (1617), सुरेश रैना (1605), शिखर धवन (1504), युवराज सिंह (1177) ने फटाफट क्रिकेट में एक हजार रन के आंकड़े को पार कर लिया है।

INDvWI KL Rahul Complete 1000 runs in T20 Cricket and Joining elite batting list with Virat Dhoni
ऋषभ पंत और केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया

केएल राहुल ने इस मैच से पहले 41.34 की औसत से टी-20 के 31 मैच की 28 पारियों में 974 रन बनाए थे। राहुल ने विंडीज के खिलाफ सीरीज के पहले टी-20 मुकाबले में ही 26 रन बनाकर वह विराट के बाद टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज एक हजार रन बनाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए। साथ ही ऑस्ट्रेलियाई ओपनर एरोन फिंच के साथ वह विश्व में सबसे तेज इस मुकाम को हासिल करने वाले तीसरे बल्लेबाज की सूची में शामिल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
INDvWI KL Rahul Complete 1000 runs in T20 Cricket and Joining elite batting list with Virat Dhoni
केएल राहुल - फोटो : social Media

टी-20 में सबसे तेज एक हजार रन बनाने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के बल्लेबाज बाबर आजम के नाम हैं। बाबर ने टी-20 की 26 पारियों में ही इस मुकाम को हासिल कर लिया था। उसके बाद दूसरे नंबर पर भारतीय कप्तान विराट कोहली हैं, जिन्होंने 27 पारियों में एक हजार रन बनाए हैं। राहुल ने यह मुकाम अपनी 29वीं पारी में हासिल कर लिया।

विज्ञापन
INDvWI KL Rahul Complete 1000 runs in T20 Cricket and Joining elite batting list with Virat Dhoni
केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया

केएल राहुल ने विजय हजारे ट्रॉफी के 11 मैचों में 66.64 की औसत से 598 रन बटोरे थे। उनके लिए यह टूर्नामेंट इसलिए भी खास रहा क्योंकि यहां उनकी टीम ने खिताब अपने नाम करने में सफलता पाई और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी राहुल ने अपनी टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed