भारत और वेस्टइंडीज की टीम गुरुवार को पांच मैच की सीरीज का पांचवां और आखिरी वन-डे मैच खेलने मैदान में उतरेगी। यह मैच इस साल का टीम इंडिया का आखिरी मैच होगा।
भारतीय टीम इसके बाद वेस्टइंडीज के साथ टी-20 सीरीज खेलेगी। फिर उसका अगला मिशन ऑस्ट्रेलिया दौरा होगा। जहां उसकी शुरुवात टी-20 सीरीज से होनी है।
तिरुवनंतपुरम वन-डे जीतते ही भारतीय टीम घर में लगातार छठी वनडे सीरीज अपने काम करेगी। भारत को अपने घर में पिछली वनडे सीरीज हार दक्षिण अफ्रीका के हाथों 2015-16 से हार झेलनी पड़ी थी। इसके बाद से टीम इंडिया अपने घर में अपराजेय बनी हुई है। इस दौरान उसने न्यूजीलैंड को दो बार, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका को एक बार हराया।
45 हजार की दर्शक क्षमता वाले तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में यह पहला वन-डे इंटरनेशनल होगा। इससे पहले इस मैदान पर एक टी-20 मैच खेला जा चुका है। जो भारत के नाम रहा था।
2017 में खेले गए इस वर्षाबाधित इस मैच में न्यूजीलैंड की टीम को छह रन से हराया था। आठ-आठ ओवर के इस मैच में भारत ने पहले बैटिंग करते हुए पांच विकेट पर 67 रन बनाए थे। इसके जवाब में कीवी टीम छह विकेट पर 61 रन ही बना सकी थी।
इस मैदान के टॉप स्कोर मनीष पांडे (17) और कॉलिन डि ग्रैंडहोम (17) हैं। जबकि, सबसे अधिक दो-दो विकेट लेने का संयुक्त रिकॉर्ड जसप्रीत बुमराह, टिम साउदी और ईश सोढ़ी के नाम है। वेस्टइंडीज इस मैदान पर पहला मैच खेलेगा।