टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 मुकाबले से सीरीज की शुरुआत करेगी। पहला मुकाबला 15 सितंबर को धर्मशाला के मैदान पर खेला जाएगा। विंडीज को उसके घर में धूल चटा के आई टीम इंडिया के हौसले सातवें आसमान पर हैं। दक्षिण अफ्रीकी टीम के खिलाफ भारतीय टीम अभी तक एक भी टी-20 मुकाबला अपनी जमीन पर नहीं जीत पाई है।
धर्मशाला के मैदान पर रविवार को जब विराट सेना दक्षिण अफ्रीकी टीम से भिड़ेगी, तो वो इस इतिहास को जरूर बदलना चाहेगी। इसके लिए विराट कोहली को एक बेहतरीन टीम कॉम्बिनेशन के साथ मैदान पर उतरना होगा। आइए जानते हैं कल के मैच में कैसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग XI
टीम इंडिया की ओपनिंग की कमान एक बार फिर से इस सीरीज में भी शिखर धवन और रोहित शर्मा संभालेंगे। शिखर खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं, लेकिन रोहित का बल्ला रन बरसा रहा है। वेस्टइंडीज के खिलाफ रोहित ने एक मैच में शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी। टी-20 फॉर्मेट में भी रोहित के नाम चार शतक हैं। जिसमें से एक सैकड़ा उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ धर्मशाला के मैदान पर ही जड़ा था। इस बार भी टीम चाहेगी की रोहित वैसी विस्फोटक पारी खेल टीम को मैच जीताए।
3 of 7
श्रेयस अय्यर और विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
मध्यक्रम की जिम्मेदारी कप्तान विराट कोहली और श्रेयस अय्यर के कंधों पर होगी। विराट बेहतरीन लय में हैं। अय्यर ने विंडीज के खिलाफ सीरीज में कमाल की बल्लेबाजी की थी। विराट ने उनपर अपना भरोसा जताया है। अय्यर लगातार घरेलू सीरीज में भी रन बना रहे हैं। उनकी पूरी कोशिश है कि वह टीम इंडिया में खाली पड़े नंबर चार के स्थान पर खुद को साबित कर अपनी जगह पक्की करें। विराट और अय्यर के बाद मनीष पांडे के उपर दारोमदार होगा कि परिस्थितियों के अनुसार खेलकर टीम को एक मजबूत स्कोर तक बढाए।
4 of 7
Hardik Pandya
- फोटो : social Media
ऑलराउंडर के तौर पर हार्दिक पांड्या को प्लेइंग 11 में जगह मिल सकती है। हार्दिक को विश्व कप के बाद आराम दिया गाया था, वह इस सीरीज में वापसी कर रहे हैं। उनका साथ रवींद्र जडेजा देते हुए नजर आ सकते हैं। जडेजा ने विंडीज के खिलाफ अच्छी गेंदबाजी की थी और बल्ले से भी योगदान दिया था।
5 of 7
ऋषभ पन्त/विराट
- फोटो : social media
विकेटकीपर के रूप में ऋषभ पंत ही दस्ताने पहने विकेट के पीछे नजर आएंगे। टीम इंडिया के सीमित ओवरों के नियमित विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी इस सीरीज में भी उपलब्ध नहीं हैं। पंत ने विंडीज के खिलाफ एक मैच में अर्धशतकीय पारी खेली थी। इस सीरीज में उनसे काफी उम्मीदें हैं कि, वह बल्ले से कुछ कमाल दिखाएंगे।