फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvsNZ: वन-डे से पहले कीवी गेंदबाज ने दिया ये बयान, बोला- तनाव से ज्यादा उत्साहित हूं

Sun, 29 Oct 2017 09:46 AM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा Updated Sun, 29 Oct 2017 09:46 AM IST
विज्ञापन
 INDvsNZ: Tim Southee said that We are more excited than tense of this series
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

भारत और  न्यूजीलैंड के बीच चल रहे तीन वन-डे मैचों की सीरीज में दोनों ही टीम अभी 1-1 की बराबरी पर है। आज कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में सीरीज का तीसरा और आखिरी वन-डे होना है। इसी बीच कीवी टीम के इस तेज गेंदबाज एक बड़ा बयान दिया है। आइये बताते हैं उन्होंने क्या कहाः-


 

 INDvsNZ: Tim Southee said that We are more excited than tense of this series
टिम साउदी - फोटो : CricketCountry.com

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउथी ने वन-डे सीरीज के तीसरे और निर्णायक मुकाबले से पहले उन्होंने कहा, 'उनकी टीम तनाव में नहीं बल्कि और अधिक उत्साहित है। न्यूजीलैंड यदि यह मैच जीतता है तो वह भारत में पहली बार कोई वन-डे सीरीज जीतेगा। साउदी ने कहा टीम यहां पिछले साल सीरीज जीतने के करीब पहुंची थी। मगर 2-3 से हार गई थी।

 INDvsNZ: Tim Southee said that We are more excited than tense of this series
टिम साउदी - फोटो : ndtv

साउथी ने कहा कि हम पर कोई दबाव नहीं, मैं कहूंगा कि यह ज्यादा उत्साह है। ट्रेनिंग के दौरान टीम के खिलाड़ी ज्यादा उत्साहित थे। जाहिर तौर पर कल के आराम के बाद हम फ्रेश महसूस कर रहे हैं।उन्होंने आगे कहा कि हम यहां सीरीज जीतने के लिए आए हैं और जैसा कि मैंने कहा कि अच्छी-अच्छी टीमें यहां से खाली हाथ लौटी हैं। मुझे लगता है कि सीरीज जीतना अच्छा होगा लेकिन अपने घरेलू मैदान में भारत एक मजबूत टीम हैं, क्योकि वे लंबे समय से अच्छा प्रदर्शन कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
 INDvsNZ: Tim Southee said that We are more excited than tense of this series
टिम साउदी - फोटो : ESPN

टीम इंडिया ने 2015 में दक्षिण अफ्रीका से 2-3 से सीरीज गंवाने के बाद घर में लगातार 6 वन-डे सीरीज अपने नाम की है। साउथी ने कहा कि इस सीरीज की खूबसूरती यह है कि दोनों टीमों के लिए बराबरी का मौका है। हमें विपक्षी टीम के बल्लेबाजों के बारे में पता है और उन्हें बी मेरे और मेरे टीम के बारे में पता है।
 

विज्ञापन
 INDvsNZ: Tim Southee said that We are more excited than tense of this series
टिम साउदी - फोटो : zee news

उन्होंने कहा, 'हां, यह जरूर है कि मैच अलग मैदान पर है और यहां अलग तरह की चुनौतियां होंगी, यदि हमने परिस्थितियों से सामंजस्य बैठा लिया और यह पता कर लिया कि हमारे लिए क्या चीज काम कर रही तो तब हम अच्छी गेंदबाजी कर सकेंगे। साउथी ने कहा कि वो यहां के मौसम से भी खुश हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed