भारत और न्यूजीलैंड के बीच 22 अक्टूबर से तीन वन-डे की सीरीज शुरू होनी है। इसी बीच टीम इंडिया के इस बल्लेबाज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मुंबई मैच को लेकर बड़ा बयान दिया है। आइये जानते हैं उन्होंने क्या कहाः-
टीम इंडिया के इस बल्लेबाज ने कहा, कंगारुओं की तरह कीवियों पर भी रहम नहीं करेंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने कहा कि उनकी टीम 22 अक्तूबर से शुरू हो रही आगामी तीन मैचों की सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ वैसा ही प्रदर्शन करेगी, जैसा उन्होंने आस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ किया था। रोहित ने कहा, न्यूजीलैंड की टीम ने मुंबई में दो अच्छे अभ्यास मैच खेले हैं।
सलामी बल्लेबाज रोहित ने कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि न्यूजीलैंड की टीम यहां के हालात से अच्छी तरह वाकिफ हो गयी होगी। हालांकि उन्होंने कहा, 'यह उस बात पर निर्भर करेगा कि हम कैसे शुरूआत करते हैं और हम बतौर टीम क्या करना चाहते हैं। आगे उन्होंने कहा कि हम वैसा ही प्रदर्शन करना चाहेंगे जैसा हमने आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ किया था और उसे ही जारी रखना चाहेंगे।'
उन्होंने कहा, 'अच्छी बात यह है कि आॅस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड श्रृंखला के बीच में ज्यादा अंतर नहीं है, हम उसी प्रदर्शन को जारी रखना चाहेंगे क्योंकि खिलाड़ी लय में हैं। मुझे उम्मीद है कि हम वैसा ही प्रदर्शन करना चाहेंगे जैसा हमने आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतिम सीरीज में किया था।' हालांकि रोहित ने कहा कि हर नयी सीरीज में अलग-अलग तरह की चुनौतियां होती हैं।
उन्होंने कहा, 'हमारी टीम का सबसे मजबूत पक्ष यह है कि हम प्रत्येक सीरीज को उसी तरह लेते हैं जैसे यह होती है। हर प्रतिद्वंद्वी की अपनी मजबूती और कमजोरियां होती हैं। इसलिये हमारे लिये चुनौती यही होगी कि हम जल्द से जल्द विपक्षी टीम को समझें।'