भारतीय टीम ने श्रीलंका को टी-20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में मात देकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। टीम इंडिया के जीत के हीरो रहे युवा तेज गेंदबाज नवदीप सैनी, उन्होंने चार ओवर में 18 रन देकर दो विकेट झटके। नवदीप ने अपने कोटे के चार ओवर में 13 डॉट गेंद फेंकी। उन्होंने इस मुकाबले में अपनी 150 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंद डालकर श्रीलंकाई बल्लेबाजों को हैरान कर दिया।
2 of 4
नवदीप सैनी
- फोटो : social Media
नवदीप ने अपनी गेंदबाजी की विविधता का प्रदर्शन करते हुए बाउंसर, यॉर्कर और स्लोअर ऑफकटर का भी शानदार प्रयोग किया। मैच के दौरान फर्स्ट चेंज के तौर पर आए सैनी ने 148 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से यॉर्कर फेंकी और गुणातिलका के स्टंप बिखर गए। दूसरे ओवर में सैनी ने धनंजय डीसिल्वा को 150 किमी. प्रतिघंटे की रफ्तार से यॉर्कर की। पिछला साल 27 वर्षीय क्रिकेटर के लिए यादगार रहा जिसमें उन्होंने सफेद गेंद से पदार्पण किया और वह अक्तूबर में होने वाले टी-20 विश्व कप से पहले प्रतिस्पर्धी गेंदबाजी आक्रमण में अपना स्थान पक्का करने की उम्मीद लगाए हैं।
3 of 4
नवदीप सैनी
- फोटो : social Media
2012 में दिल्ली आए नवदीप, मूल रूप से हरियाणा के रहने वाले हैं। गौतम गंभीर की वजह से ही उन्हें दिल्ली रणजी टीम में शामिल किया गया। 27 साल के सैनी ने इसके बाद पलटकर नहीं देखा। उन्होंने अब तक एक वन-डे और सात टी-20 मैच खेले हैं। वन-डे में 2 और टी-20 में आठ विकेट हासिल कर चुके हैं। रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु ने उन्हें पिछले आईपीएल सीजन में तीन करोड़ रुपए में खरीदा था।
4 of 4
नवदीप सैनी
- फोटो : social Media
उनसे कुछ समय पहले पूछा गया कि वह ऑस्ट्रेलिया में जाने वाली विश्व कप टीम में खुद को कहां देखते हैं तो उन्होंने कहा था कि इस समय हमारा गेंदबाजी आक्रमण मजबूत है जिससे अतिरिक्त प्रेरणा मिलती है। साथ ही मुझे नियमित स्थान हासिल करने के लिए और ज्यादा मेहनत करनी होगी।