भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही चार मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट पुणे में खेला जा रहा है। मैच के दूसरे दिन 256 रन पर 9 विकेट से आगे खेलने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम अपने खाते में मजह 4 रन जोड़कर ऑल आउट हो गई। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया अपनी पहली पारी में मजह 105 रन पर पूरी टीम पवेलियन लौट गई। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलियाई टीम ने कप्तान स्टीव स्मिथ के अर्धशतक की बदौलत 4 विकेट पर 143 रन बना लिए हैं। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया की कुल बढ़त 298 रन की हो गई है। आईए जानें दूसरे दिन के खेल से जुड़े कुछ प्रमुख आंकड़े ...
IndVsAus: पुणे टेस्ट के दूसरे दिन के खेल से जुड़े 9 रोचक आंकड़े...
दूसरे दिन के खेल के पहले ओवर में पहला विकेट मिचेल स्टार्क के रुप में गिरा। स्टार्क को अश्विन ने अपना शिकार बनाया। इसके साथ ही अश्विन के नाम एक घरेलू सत्र में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया। दूसरे दिन के खेल के अंत तक अश्विन के नाम 67 विकेट हो गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड कपिल देव के नाम दर्ज था। कपिल ने साल 1979-80 के सीजन में 63 विकेट हासिल किया था।
IndVsAus: पुणे टेस्ट के दूसरे दिन के खेल से जुड़े 9 रोचक आंकड़े...
3 of 9
विराट कोहली
- फोटो : ESPN
विराट कोहली भारतीय सरजमीं पर पहली बार टेस्ट मैच में खाता खोले बगैर पवेलियन लौट गए। विराट कोहली मिचेल स्टार्क की गेंद पर स्लिप में कैच दे बैठे। टेस्ट मैच में 30 महीने और 45 पारियों बार विराट के साथ ऐसा हुआ। जबकि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की 104 पारियों के बाद विराट के करियर में यह मौका आया है।
IndVsAus: पुणे टेस्ट के दूसरे दिन के खेल से जुड़े 9 रोचक आंकड़े...
टीम इंडिया पहली पारी में महज 105 रन पर ढेर हो गई। भारत ने अपने अंतिम सात विकेट 38 मिनट के अंतराल में मजह 11 रन जोड़कर गंवा दिए। टीम इंडिया ने 94 के स्कोर पर अपना चौथा विकेट केएल राहुल के रूप में गंवाया था। सबसे कम रन में अंतिम सात विकेट खोने का यह नया भारतीय रिकॉर्ड है। इससे पहले टीम इंडिया ने साल 1989-90 में न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च में अंतिम आठ विकेट केवल 18 रन पर गंवा दिए थे।
IndVsAus: पुणे टेस्ट के दूसरे दिन के खेल से जुड़े 9 रोचक आंकड़े...
5 of 9
स्टीव ओ'कीफ
- फोटो : Cricket Australia
पहली बार भारत दौरे पर आए स्पिनर स्टीव ओ कीफ को ऑस्ट्रेलियाई स्पिन गेंदबाजी की सबसे कमजोर कड़ी माना जा रहा था। लेकिन ओकीफ ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 35 रन देकर 6 भारतीय खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा। भारतीय पारी के 33 वें ओवर में राहुल रहाणे और साहा को आउट कर मैच का पांसा पलट दिया।