{"_id":"58a4622e4f1c1b4917d84564","slug":"indvsaus-2017-mitchell-starc-will-challenge-virat-kohli-throughout-the-series-says-michael-hussey","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IndVsAus: जुबानी जंग शुरू, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ने कहा यह खिलाड़ी देगा विराट को चुनौती","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IndVsAus: जुबानी जंग शुरू, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ने कहा यह खिलाड़ी देगा विराट को चुनौती
Wed, 15 Feb 2017 08:41 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 15 Feb 2017 08:41 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
विराट कोहली
- फोटो : ESPN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत में चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने आई ऑस्ट्रेलियाई टीम ने विराट सेना के साथ जुबानी जंग शुरू कर दी है। जिसमें उनका साथ ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी दे रहे हैं। इस तरह की जुबानी जंग भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच हमेशा से होती रही है। जिसके कारण इन दोनों देशों के बीच सीरीज हमेशा रोमांचक हो जाती है और खिलाड़ी एक दूसरे के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करते हैं। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया का एक पूर्व दिग्गज बल्लेबाज अपनी टीम के समर्थन में उतर गया है।
IndVsAus: जुबानी जंग शुरू, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ने कहा यह खिलाड़ी देगा विराट को चुनौती
2 of 6
माइकल हसी
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर माइकल हसी ने कहा है कि भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पूरी सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क विराट कोहली के लिए चुनौती पेश करेंगे। हसी ने कहा कि भारतीय उपमहाद्वीप की परिस्थितियों के हिसाब से स्टार्क एक बेहतरीन गेंदबाज हैं। वह तेजी के साथ गेंदबाजी करते हैं। इसके साथ ही वह नई गेंद के साथ-साथ पुरानी गेंद को रिवर्स स्विंग कराने में भी माहिर हैं। हसी ने आगे कहा कि मुझे विश्वास है कि वह पूरी सीरीज में वह विराट कोहली के सामने चुनौती पेश करेंगे। हालांकि वह फिलहाल जिस तरह की बल्लेबाजी कर रहे हैं वैसे में कोहली को रोकने के लिए पूरी टीम को साझा प्रयास करने होंगे।
IndVsAus: जुबानी जंग शुरू, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ने कहा यह खिलाड़ी देगा विराट को चुनौती
3 of 6
मिचेल स्टार्क
जब हसी से यह पूछा गया कि कप्तान के रूप में स्मिथ को किस तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। इसके जवाब में हसी ने कहा कि भारतीय खिलाड़ी स्पिन गेंदों का सामना करने में माहिर हैं ऐेसे में कप्तान स्मिथ को अपने स्पिन गेंदबाजों नाथन लियान और स्टीव ओ कीफ पर पूरा विश्वास जताना होगा। हसी ने आगे कहा, भारत में स्मिथ को भारतीय परिस्थितियों में खेलने का अच्छा खासा अनुभव है। वह यहां टेस्ट क्रिकेट भी खेल चुके हैं साथ ही आईपीएल में खेलने का भी अनुभव है। ऐसे में स्मिथ को अपने स्पिन गेंदबाजों पर विश्वास जताना होगा। साथ ही सही जगह पर फील्डर्स को तैनात करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
IndVsAus: जुबानी जंग शुरू, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ने कहा यह खिलाड़ी देगा विराट को चुनौती
4 of 6
डेविड वॉर्नर
- फोटो : ESPN
डेविड वार्नर की फॉर्म के बारे में हसी ने कहा कि विराट की तरह वार्नर भी अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ फॉर्म से गुजर रहे हैं। लेकिन हसी ने कहा कि भारतीय पिचों पर स्थितियां अलग होंगी। हसी ने कहा, वार्नर और स्मिथ के ऊपर टीम के लिए बड़ा स्कोर खड़ा करने की चुनौती होती है लेकिन सबसे अच्छी बात यह है कि दोनों ही बल्लेबाज रनों के भूखे हैं दोनों को बल्लेबाजी करना पसंद है। भारतीय टीम इन दोनों बल्लेबाजों के सामने चुनौती पेश करेगी लेकिन मेरा मानना है कि ये दोनों बल्लेबाज इस सीरीज में अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहेंगे।
विज्ञापन
IndVsAus: जुबानी जंग शुरू, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ने कहा यह खिलाड़ी देगा विराट को चुनौती
5 of 6
आर अश्विन
- फोटो : ESPN
हसी ऑस्ट्रेलिया की सीरीज को लेकर तैयारियों से खुश हैं। जिस तरह की तैयारी कंगारुओं ने दुबई स्थित आईसीसी क्रिकेट एकेडमी में की है उसे वे खेल में किस तरह रूपांतरित कर पाते हैं। टेस्ट सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम इंडिया-ए के खिलाफ एक अभ्यास मैच मुंबई में खेलेगी। लेकिन हसी ने रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा के खिलाफ एक स्पष्ट योजना के साथ मैदान में उतरने की बात कही। हसी ने कहा, हर बल्लेबाज के पास इन दोनों का सामना करने के लिए स्पष्ट प्लान तैयार करना होगा। घरेलू परिस्थितियों में ये दोनों गेंदबाज बेहद घातक हैं। दोनों घरेलू परिस्थियों को बेहतर तरीके से समझते हैं और बखूबी उसका फायदा उठाना भी जानते हैं। इसी वजह से ऑस्ट्रेलिया में लियान का रिकॉर्ड बेहतर है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।