फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विश्व टेस्ट चैंपियनशिपः भारत का शानदार सफर जारी, 200 अंकों के साथ अंकतालिका में निकला सबसे आगे

Sun, 13 Oct 2019 03:44 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 13 Oct 2019 03:44 PM IST
विज्ञापन
IndvSA Team India strong their Number one position in ICC test Championship Ranking
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : social media

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेले गए तीन टेस्ट मैच की सीरीज के दूसरे मैच को भारतीय टीम ने पारी और 137 रन से जीत लिया। इस जीत के साथ ही भरतीय टीम ने 2-0 से सीरीज को अपने नाम कर लिया। पुणे टेस्ट में जीत दर्ज करने के साथ ही विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की रैंकिंग में नंबर एक पर काबिज भारतीय टीम ने अपनी पकड़ और मजबूत कर ली है। टीम इंडिया टेस्ट चैंपियनशिप में अभी तक अपने सभी मैच जीतने वाली इकलौती टीम है।


IndvSA Team India strong their Number one position in ICC test Championship Ranking
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

पुणे टेस्ट जीतकर टीम इंडिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में 200 अंकों के साथ पहले स्थान पर बरकरार है, जबकि दूसरे स्थान पर न्यूजीलैंड, तीसरे पर श्रीलंका, चौथे पर ऑस्ट्रेलिया और पांचवें पर इंग्लैंड की टीम मौजूद है। मालूम हो कि भारत ने वेस्टइंडीज को दो मैच की टेस्ट सीरीज में 2-0 से मात दी थी। पुणे टेस्ट से पहले विराट सेना ने विशाखापट्टनम में भी दक्षिण अफ्रीकी टीम को मात दी थी। 

IndvSA Team India strong their Number one position in ICC test Championship Ranking
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

अब तक विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत जितनी भी टेस्ट सीरीज खेली गई हैं, उनमें केवल भारत ने ही सीरीज के अपने सभी मैच जीते हैं। श्रीलंका और न्यूजीलैंड ने दो मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कराई थी और उनमें से प्रत्येक के 60 अंक हैं, जबकि इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की एशेज सीरीज 2-2 से बराबर छूटी थी। दोनों टीमों के 56-56 पॉइंट हैं। भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दोनों मैच जीते थे और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी सीरीज के पहले मैच में जीत दर्ज कर ली।

टेस्ट क्रिकेट की लोकप्रियता को बढ़ाने के उद्देशय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने इस चैंपियनशिप की शुरुआत की थी। टीम इंडिया के पास सरजमीं पर इस चैंपियनशिप में बड़ी बढ़त हासिल करने का सुनहरा मौका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
IndvSA Team India strong their Number one position in ICC test Championship Ranking
ICC - फोटो : ICC

दो मैचों की सीरीज में एक मैच जीतने पर 60 प्वाइंट्स मिलते हैं। तीन मैचों की सीरीज मे एक मैच जीतने पर 40 प्वाइंट्स मिलते हैं। चार मैचों की सीरीज में एक मैच की जीत पर 30 प्वाइंट्स मिलते हैं। वहीं, पांच मैचों की सीरीज में एक मैच जीतने पर 24 प्वाइंट्स मिलते हैं। इसके अलावा एक मैच को ड्रॉ करने के लिए 8-8 अंक मिले हैं। 

विज्ञापन
IndvSA Team India strong their Number one position in ICC test Championship Ranking
ICC - फोटो : social Media

अंको का गणित

कितने मैचों की सीरीज  

 एक मैच जीत के लिए प्वाइंट्स 

 टाई के लिए प्वाइंट्स

   ड्रॉ के लिए प्वाइंट्स

    हार के लिए प्वाइंट्स  

2

60

30

20

0

 3    

40  

 20  

 13  

 0

4  

 30    

15  

 10

0

5

24

12

8

0

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed