फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvSA: इस युवा गेंदबाज को मिला डेब्यू का मौका, रांची टेस्ट में ये 11 खिलाड़ी उतरे मैदान पर

Sat, 19 Oct 2019 09:13 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sat, 19 Oct 2019 09:13 AM IST
विज्ञापन
INDvSA Team India Playing 11 for Ranchi Test Against South Africa
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रांची के मैदान पर तीन मैच की सीरीज के आखिरी मुकाबले में एक बदलाव के साथ उतरी है। कुलदीप यादव के चेटिल होने के बाद झारखंड के खिलाड़ी शहबाज नदीम को टीम में  शामिल किया गया और आज वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना डेब्यू करेंगे। इसके साथ ही विराट सेना रांची के मैदान पर तीन स्पिनर के साथ उतरी है। इशांत शर्मा को इस मैच में अंतिम 11 में जगह नहीं मिली है। आइए जानते हैं किन खिलाड़ियों के साथ रांची में मेजबानों को धूल चटाने उतरी है भारतीय टीम।

INDvSA Team India Playing 11 for Ranchi Test Against South Africa
रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल - फोटो : ट्विटर

ओपनर्स

भारतीय टीम की पारी की शुरुआत रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल की स्टार ओपनिंग जोड़ी करेगी। रोहित के बल्ले से रनों की बरसात हो रही है। रोहित के जोड़ीदार मयंक अग्रवाल  ने भी अपने शानदार प्रदर्शन से लोगों का दिल जीत लिया है।। रांची टेस्ट में पूरा देश चाहेगा कि दोनों दिवाली से पहले अपने बल्ले से धमाका करें।

INDvSA Team India Playing 11 for Ranchi Test Against South Africa
विराट कोहली - फोटो : social media

मध्यक्रम

नंबर तीन पर चेतेश्वर पुजारा बल्लेबाजी करेंगे। उन्होंने पुणे टेस्ट में बेहतरीन 81 रनों की पारी खेली थी। पुजारा के बाद मिडिल ऑर्डर में कप्तान कोहली टीम की बल्लेबाजी की कमान संभालेंगे। कोहली के बाद टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे पर टीम को एक मजबूत स्कोर तक ले जाने की जिम्मेदारी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
INDvSA Team India Playing 11 for Ranchi Test Against South Africa
रवींद्र जडेजा - फोटो : सोशल मीडिया

ऑलराउंडर

ऑलराउंडर के रूप में रवींद्र जडेजा सीरीज के आखिरी मैच में भी टीम में शामिल हैं। इस सीरीज में उन्होंने अपने हरफनमौला खेल से टीम में अपनी उपयोगिता साबित की है। 

विज्ञापन
INDvSA Team India Playing 11 for Ranchi Test Against South Africa
रिद्धिमान साहा

विकेटकीपर

विकेटकीपर के रूप में ऋद्धिमान साहा को ही कप्तान कोहली ने टीम में शामिल किया है। चोट के बाद से वापसी कर रहे साहा ने  पुणे टेस्ट में हवा में उड़ते हुए गजब के कैच लपके थे। रांची में साहा की बल्लेबाजी का रिकॉर्ड शानदार है, उन्होंने 2017 में ऑस्टेलिया के खिलाफ यहां शानदार शतक ठोका था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed