फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दूसरे टेस्ट से पहले कोहली को पता होनी चाहिए सेंचुरियन के ये 5 'विराट' रिकॉर्ड

Sat, 13 Jan 2018 07:50 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 13 Jan 2018 07:50 AM IST
विज्ञापन
team india should know these five facts about centurion
सेंचुरियन सुपरस्पोर्ट पार्क - फोटो : File
टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच  खेली जा रही तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में दक्षिण अफ्रीका ने केपटाउन के न्यूलैंड्स में खेले गए पहले टेस्ट में भारत को 72 रन से हराकर 1-0 की बढ़त हासिल कर ली हैं। सीरीज का दूसरा मैच सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में खेला जाएगा। आइए जानते हैं इस मैदान पर कैसा रहा है दक्षिण अफ्रीका का रिकॉर्ड...
team india should know these five facts about centurion
दक्षिण अफ्रीका - फोटो : File
सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में दक्षिण अफ्रीका टेस्ट रिकॉर्ड बेमिसला रहा है। इस मैदान पर मेजबान टीम सिर्फ दो टेस्ट में ही हारी है, जबकि 22 मैचों में से उसे 17 में जीत हासिल हुई है, जबकि 3 टेस्ट ड्रॉ रहे हैं। 
team india should know these five facts about centurion
सेंचुरियन सुपरस्पोर्ट पार्क - फोटो : File
इस मैदान पर खेले गए बीते 10 टेस्ट मैचों में से 9 का रिजल्ट आया है। इसकी एक खास बात यह भी है कि यहां खेले गए मैचों का रिजल्ट बड़े अंतर से आता है। जीतने वाली टीम बड़े रन से जीतती या फिर हारने वाली टीम बड़े अंतर से हारती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
team india should know these five facts about centurion
सेंचुरियन सुपरस्पोर्ट पार्क - फोटो : File
इस मैच में जो भी टॉस जीतेगा वो बल्लेबाजी करना चाहेगा। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 334 रन है, दूसरी 324, तीसरी 240 और चौथी 154 रन है। इन आंकड़ों का सीधा मतलब यह है कि यहां पर चौथी पारी में खेलना करीब नामुमकिन हो जाता है।  
विज्ञापन
team india should know these five facts about centurion
टीम इंडिया, 2010 - फोटो : File
इस मैदान पर दक्षिण अफ्रीका का है शानदार प्रदर्शन। 2010 में दक्षिण अफ्रीका ने इस मैदान पर अब तक की सर्वश्रेष्ठ पारी खेलते हुए 620/4 रन बनाए हैं। इसके जवाब में टीम इंडिया की पहली पारी महज 136 रन पर ही ढेर हो गई थी। जबकि दूसरी पारी में जबरदस्त वापसी करते हुए 459 रन बनाए थे। हालांकि यह मैच भारत 25 रन से हार गया था।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed