फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvSA: इन छह धुरंधरों के दम पर भारत ने दक्षिण अफ्रीका को दी पटखनी, 203 रनों से दर्ज की जीत

Mon, 07 Oct 2019 09:29 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 07 Oct 2019 09:29 AM IST
विज्ञापन
INDvSA 1st test Six Indian cricketers shines as India defeated south africa by 203 runs
टीम इंडिया - फोटो : social media

तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को एकतरफा मुकाबले में हरा दिया है। विशाखापट्नम में खेले गए टेस्ट मैच में विराट कोहली की अगुवाई वाली भारतीय टीम मेहमान दक्षिण अफ्रीकी टीम को 203 रनों के विशाल अंतर से हराकर सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है।





पांच दिन तक चले इस मुकाबले में भारत की तरफ से कई हीरो रहे जिन्होंने रिकार्ड्स के साथ भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई, आईए जानते हैं उन स्टार खिलाड़ियों के बारे में

INDvSA 1st test Six Indian cricketers shines as India defeated south africa by 203 runs
रोहित शर्मा - फोटो : social media

रोहित शर्मा:
बतौर ओपनर अपना पहल टेस्ट मैच खेल रहे रोहित शर्मा ने मैच की दोनों पारियों में शतक जड़कर अपना दम दिखाया। रोहित ने मैच में कुल 13 छक्के भी जड़े। रोहित ने दोनों पारियों में मिलाकर 303 रन बनाए।

INDvSA 1st test Six Indian cricketers shines as India defeated south africa by 203 runs
मयंक अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया

मयंक अग्रवाल:
टीम के दूसरे सलामी बल्लेबाज और भारत में अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे मयंक अग्रवाल ने मैच की पहली पारी में करियर का पहला दोहरा शतक जमाया। मयंक ने दोनों पारियों में मिलाकर 222 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने छह छक्के भी लगाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
INDvSA 1st test Six Indian cricketers shines as India defeated south africa by 203 runs
आर अश्विन - फोटो : social Media

रविचंद्रन अश्विन: 
लगभग एक साल बाद टेस्ट में वापसी करते हुए अश्विन ने बेहतरीन गेंदबाजी कर अपनी छाप छोड़ी। अश्विन ने पहली पारी में जहां 145 रन देकर 7 विकेट झटके वहीं दूसरी पारी में उन्होंने 1 विकेट लिया। अश्विन ने दोनों पारियों में मिलाकर कुल 8 विकेट अपने नाम किए।

विज्ञापन
INDvSA 1st test Six Indian cricketers shines as India defeated south africa by 203 runs
मोहम्मद शमी

मोहम्मद शमी:
पहली पारी में एक भी विकेट नहीं ले पाने वाले शमी ने दूसरी पारी में जबरदस्त वापसी की और आखिरी दिन दक्षिण अफ्रीका के स्टार बल्लेबाजों को सस्ते में निपटा दिया। शमी ने दूसरी पारी में मात्र 11 ओवर की गेंदबाजी में 35 रन देकर 5 विकेट चटकाए। उन्होंने टेम्बा बवुमा, फाफ डूप्लेसिस, डी कॉक, डेन पिट और रबाड़ा का विकेट गिराया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed