भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने भारत के तेज गेंदबाजी आक्रमण की जमकर प्रशंसा की है जिन्होंने स्पिनरों के मुफीद धीमे विकेट पर भी शानदार प्रदर्शन दिखाया।
यह पूछने पर कि भारतीय तेज गेंदबाज अब भारत की टेस्ट जीत में ज्यादा अहम भूमिका निभा रहे हैं तो कोहली ने कहा, 'यह सिर्फ जज्बे की बात है। अगर तेज गेंदबाज सोचेंगे कि स्पिनरों को ही सारा काम करना होगा तो इससे टीम में उनके स्थान के साथ न्याय नहीं होगा।'
2 of 6
मोहम्मद शमी
- फोटो : सोशल मीडिया
मोहम्मद शमी ने खतरनाक तेज गेंदबाजी स्पैल की बदौलत पांच विकेट अपने नाम किए जिससे भारत ने शुरुआती टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 191 रन पर समेटकर 203 रन से जीत हासिल की। भारत ने इस तरह तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली।
3 of 6
विराट कोहली और ऋषभ पंत
- फोटो : ट्विटर
कोहली ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, 'वे छोटे स्पैल के लिए कहते हैं ताकि वे अपना शत-प्रतिशत दे सकें। तभी आप देख रहे हो कि शमी, इशांत, जसप्रीत और उमेश अच्छा कर रहे हैं। यह सिर्फ जज्बा है कि आप कितनी भी मुश्किल परिस्थितियों में टीम के लिए अच्छा खेलना चाहते हो।'
4 of 6
इशांत शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
पहली पारी में तेज गेंदबाजों में सिर्फ इशांत शर्मा ने ही एक विकेट झटका था। लेकिन शमी ने दूसरी पारी में विपक्षी टीम को हिला दिया और 35 रन देकर पांच विकेट चटकाकर कप्तान की प्रशंसा का पात्र बने। कोहली ने कहा, 'शमी दूसरी पारी में मुख्य गेंदबाज रहे। सभी खिलाड़ी अपनी प्रतिभा के हिसाब से खरे उतरे।' रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा की स्पिन जोड़ी ने गेंद से शानदार प्रदर्शन किया। अश्विन ने पहली पारी में सात विकेट झटके जबकि जडेजा ने कुल छह (दो और चार) विकेट हासिल किये।
5 of 6
रोहित शर्मा
- फोटो : social media
कोहली ने रोहित शर्मा की प्रशंसा के पुल बांधे जिन्होंने टेस्ट सलामी बल्लेबाज के तौर पर पदार्पण मैच में दोनों पारियों में शतक जड़े। उन्होंने मयंक अग्रवाल भी तारीफ की जिन्होंने अपना पहला टेस्ट शतक जमाया। कोहली ने कहा, 'मयंक और रोहित ने शानदार खेल दिखाया। पुजारा ने भी दूसरी पारी में अच्छा किया। मौसम के कारण और धीमी होती पिच पर उनका प्रदर्शन बेहतरीन रहा।'