टीम इंडिया ने बांग्लादेश को ईडन गार्डन के मैदान पर एक पारी और 46 रन से हराकर अपने पहले डे-नाइट टेस्ट का शानदार आगाज किया। बांग्लादेश के खिलाफ दो मैच की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला तीसरे दिन ही खत्म हो गया। भारत ने इस सीरीज को 2-0 से अपने नामा कर लिया। इस गुलाबी गेंद के मुकाबले में कई रिकॉर्ड बने। आइए जानते हैं पिंक बॉल के मैच में कौन से रिकॉर्ड कायम हुए और कौन से टूटे।
2 of 6
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
ईडन गार्डंस पर खेले जा रहे खेल के दूसरे दिन कोहली के बल्ले से टेस्ट करियर का 27वां शतक निकला। इस सैकड़े के साथ विराट न सिर्फ गुलाबी गेंद से सेंचुरी जड़ने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए बल्कि उन्होंने विश्व क्रिकेट के कई रिकॉर्ड्स भी तोड़े। विराट ने शतक जड़ बतौर कप्तान रिकी पोंटिंग को पछाड़ दिया। बतौर कप्तान सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले बल्लेबाजों में कोहली और पोंटिग 19-19 टेस्ट शतकों के साथ बराबरी पर थे, लेकिन इस मैच में शतक जड़ कोहली पोंटिंग से आगे निकल गए।
3 of 6
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
डे-नाइट टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय कप्तान कोहली बांग्लादेश के खिलाफ 32 रन बनाते ही बतौर कप्तान सबसे तेज पांच हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। विराट ने जहां 86वीं पारी में यह कमाल किया तो ऑस्ट्रेलिया कप्तान रिकी पोंटिंग ने 97 तो वेस्टइंडीज के महानतम कप्तान क्लाइव लॉयड ने 106वीं पारी में पांच रन पूरे किए थे।
4 of 6
रोहित शर्मा
- फोटो : social media
रोहित शर्मा पिंक बॉल टेस्ट में छक्का लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने। इसके अलावा रोहित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रोहित शर्मा सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मैकुलम (398 छक्के) को पीछे छोड़ते हुए ये मुकाम हासिल किया। रोहित के नाम पर अब कुल 399 छक्के हो गए हैं।
5 of 6
इशांत शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
टीम इंडिया ने तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने ऐतिहासिक डे-नाइट टेस्ट की पहली पारी में पांच विकेट लेकर इतिहास रच दिया। इस पिंक बॉल टेस्ट में पहली गेंद, पहला मेडन और पहला विकेट लेकर इशांत ने अपने नाम बेहद खास उपलब्धि हासिल की। वह गुलाबी गेंद से पांच विकेट लेने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज बने हैं।