टीम इंडिया के अनुभवी और स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। भारत और बांग्लादेश के बीच इंदौर के होलकर स्टेडियम में चल रहे पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में एक विकेट लेते ही अश्विन दिग्गज अनिल कुंबले और मुथैया मुरलीधरन के क्लब में शामिल हो गए।
2 of 5
आर अश्विन
- फोटो : सोशल मीडिया
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेले जा रहे टेस्ट मैच में अश्विन ने गुरुवार को घरेलू मैदान पर अपना 250वां विकेट लिया, उन्होंने कप्तान मोमिनुल हक को अपना शिकार बनाया। इसी के साथ वे अब यह उपलब्धि हासिल करने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। घरेलू मैदान पर 250 या उससे अधिक विकेट लेने के मामले में पूर्व महान गेंदबाज अनिल कुंबले 350 विकेट के साथ पहले पायदान पर हैं, जबकि दूसरे नंबर पर हरभजन सिंह हैं। उन्होंने घरेलू मैदान पर 265 विकेट चटकाए हैं।
इतना ही नहीं घरेलू जमीन पर सबसे तेज 50 टेस्ट विकेट चटकाने वाले अश्विन अब तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। इस मामले में श्रीलंकाई दिग्गज मुथैया मुरलीधरन सबसे आगे हैं, उन्होंने मात्र 40 मैच में ही यह उपलब्धि हासिल कर ली थी। वहीं इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर भारत के दिग्गज अनिल कुंबले हैं, उन्होंने 41 मैचों में यह सफर पूरा किया था। अब अश्विन ने अपने 42वें मैच में ये कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है।
4 of 5
अनिल कुंबले
- फोटो : getty
बता दें कि टेस्ट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले भारतीयों में अश्विन 357 विकेट के साथ चौथे पायदान पर हैं। पहले स्थान पर कुंबले (619), कपिल देव (434) और हरभजन सिंह (417) विकेट के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
5 of 5
टीम इंडिया
- फोटो : सोशल मीडिया
दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। टी-20 सीरीज में 2-1 से शिकस्त देने के बाद टेस्ट में बेस्ट टीम इंडिया की निगाहें अब टेस्ट सीरीज में जीत से शुरुआत करने पर होगी।