फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvBAN: इशांत की आग उगलती गेंद ने मिथुन को बनाया निशाना, भारतीय गेंदबाजों का कहर जारी

Sun, 24 Nov 2019 07:55 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 24 Nov 2019 07:55 AM IST
विज्ञापन
INDvBAN Ishant Sharma on fire Hits Mohammad Mithun On The Head With Dangerous Bouncer WATCH
भारत बनाम बांग्लादेश - फोटो : सोशल मीडिया

कोलकाता के ईडन गार्डंस मैदान पर खेले जा रहे बांग्लादेश के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट मैच में भारतीय तेज गेंदबाजों का कहर जारी है। टीम इंडिया के गेंदबाजों ने बांग्लादेश को दूसरी पारी में भी लगातार झटके दिए हैं और उनकी आग उगलती गेंदें लगातार हमला बोल रही हैं। अब तक कई गेंदें बांग्लादेशी बल्लेबाजों के हेलमेट से टकराई हैं। दूसरे दिन भी इशांत शर्मा की एक गेंद मोहम्मद मिथुन के हेलमेट पर जा लगी।

INDvBAN Ishant Sharma on fire Hits Mohammad Mithun On The Head With Dangerous Bouncer WATCH
इशांत शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

कोलकाता टेस्ट के दूसरे दिन ईशांत शर्मा की एक बाउंसर मोहम्मद मिथुन के हेलमेट पर जा लगी। गौरतलब है कि पहली पारी में भी उनके दो बल्लेबाजों को बाउंसर सिर पर लगने के बाद मैदान से बाहर जाना पड़ा था। और जब दूसरी पारी में गेंद मिथुन को लगी तो बांग्लादेशी खेमे में परेशानी बढ़ गई।

INDvBAN Ishant Sharma on fire Hits Mohammad Mithun On The Head With Dangerous Bouncer WATCH
इशांत शर्मा - फोटो : social media

इशांत की बाउंसर से बचने की मिथुन की कोशिश नाकाम रही। वह गेंद की लाइन से खुद को हटा नहीं पाए और गेंद कान के ऊपर हेलमेट पर जा लगी। भारतीय खिलाड़ियों ने तुरंत उनका हाल जानने पहुंचे अजिंक्य रहाणे, रविंद्र जडेजा और गेंदबाज इशांत शर्मा ने फौरन जाकर मिथुन से उनका हाल पूछा। इसके बाद अंपायर ने प्रोटोकॉल का पालन करते हुए बांग्लादेशी टीम के फिजियो को मैदान पर बुलाने का फैसला किया। इशांत की बाउंसर इतनी तेज थी मिथुन को अपना हेलमेट बदलना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
INDvBAN Ishant Sharma on fire Hits Mohammad Mithun On The Head With Dangerous Bouncer WATCH
भारत बनाम बांग्लादेश - फोटो : सोशल मीडिया

पहले दिन बांग्लादेश टीम के दो बल्लेबाजों को मैदान के बाहर जाना पड़ा था। लिटन दास और नईम हसन के हेलमेट से भी भारतीय गेंदबाजों की गेंद टकराई थी। उनके स्थान पर बांग्लादेश ने दो कन्कशन प्लेयर्स- ताइजुल इस्लाम और मेहदी हसन मिराज को टीम में शामिल किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed