फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जहीर खान ने बताया किस आधार पर होगा भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच जीत-हार का फैसला

Fri, 20 Nov 2020 10:40 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 20 Nov 2020 10:40 PM IST
विज्ञापन
INDvAUS: Zaheer Khan told that performance of bowlers will be more crucial during India-Australia win-loss decision
जहीर खान

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली द्विपक्षीय सीरीज की शुरुआत में अब सिर्फ एक हफ्ते का समय बचा है। प्रसंशक से लेकर दुनियाभर के क्रिकेट पंडित इस महामुकाबले के इंतजार में हैं। कोरोना काल में होने वाली इस सीरीज से सभी को काफी उम्मीदें हैं, ऐसे में दोनों ही तरफ के पूर्व क्रिकेटरों ने भी अपने-अपने अनुमान लगाने शुरू कर दिए हैं। इसी कड़ी में टीम इंडिया के पूर्व गेंदबाज जहीर खान ने सीरीज के विजेता को लेकर अपना पक्ष रखा है।  

INDvAUS: Zaheer Khan told that performance of bowlers will be more crucial during India-Australia win-loss decision
मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह - फोटो : ट्विटर

जहीर का मानना है कि भारत और आस्ट्रेलिया के बीच होने वाले मुकाबले का फैसला गेंदबाजों के प्रदर्शन के आधार पर तय होगा क्योंकि दोनों टीमों में दुनिया के कुछ सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज शामिल हैं। भारतीय टीम में जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी तो आस्ट्रेलियाई टीम में मिशेल स्टार्क और पैट कमिंस जैसे धाकड़ गेंदबाज मौजूद हैं।

INDvAUS: Zaheer Khan told that performance of bowlers will be more crucial during India-Australia win-loss decision
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया

2011 विश्व कप विजेता भारतीय टीम का हिस्सा रहे जहीर ने कहा, ‘आस्ट्रेलियाई पिचों पर हमेशा अच्छी उछाल और तेजी रहती है। इसलिए मुझे लगता है कि गेंदबाज ही वनडे, टी-20 और टेस्ट श्रृंखला का फैसला करेंगे। साथ ही यह भी मायने रखेगा कि टीमें बतौर इकाई प्रतिद्वंद्वी टीम को कम स्कोर पर रोकने के लिए कैसा प्रदर्शन करती हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन
INDvAUS: Zaheer Khan told that performance of bowlers will be more crucial during India-Australia win-loss decision
स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर

उन्होंने कहा, ‘इस समय जब कोई विश्व में शीर्ष स्तर के गेंदबाजों के बारे में बात करता है तो हमारे जेहन में जो नाम आते हैं, वे सभी इस श्रृंखला के लिए पिच पर होंगे। वहीं जहीर ने यह भी कहा कि स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर की मौजूदगी से आस्ट्रेलिया में भारत को कड़ी चुनौती का सामना करना होगा।'

बता दें कि भारत ने जब पिछली बार आस्ट्रेलिया को उसकी सरजमीं पर 2-1 से हराया था तब वार्नर और स्मिथ एक साल के प्रतिबंध की वजह से टीम में मौजूद नहीं थे।

विज्ञापन
INDvAUS: Zaheer Khan told that performance of bowlers will be more crucial during India-Australia win-loss decision
स्मिथ और वार्नर - फोटो : सोशल मीडिया

पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज ने श्रृंखला के अधिकारिक प्रसारक सोनी पिक्चर्स स्पोर्ट्स नेटवर्क द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा, ‘अब स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर आस्ट्रेलियाई टीम में वापसी कर चुके हैं, भारतीयों को निश्चित रूप से आस्ट्रेलिया के पिछले दौरे से ज्यादा कड़ी चुनौती का सामना करना होगा।’

उन्होंने कहा, ‘इस श्रृंखला में कोई भी प्रबल दावेदार नहीं है क्योंकि दोनों ही टीमों के पास बेहतरीन बल्लेबाजी और गेंदबाजी लाइन अप है और यही चीज आगामी दौरे को देखने के लिए दिलचस्प बनाएगी।’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed