फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvAUS: फील्डिंग के दौरान चोटिल हुए थे रोहित, कोहली ने बताया अगले मैच में खेलेंगे या नहीं?

Sat, 18 Jan 2020 09:48 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sat, 18 Jan 2020 09:48 AM IST
विज्ञापन
INDvAUS Virat Kohli gives update on Rohit Sharma injury says opener should be back for next ODI
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

टीम इंडिया इन दिनों चोटिल खिलाड़ियों के कारण परेशान है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वन-डे में विकेटकीपर ऋषभ पंत चोटिल होकर दूसरे मैच से बाहर हो गए। अब सीरीज के दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में टीम इंडिया के दोनों ही सलामी बल्लेबाजों को चोट लगी। बल्लेबाजी के दौरान शिखर धवन चोटिल हुए और फील्डिंग करते समय रोहित शर्मा को कंधे में चोट लग गई।

INDvAUS Virat Kohli gives update on Rohit Sharma injury says opener should be back for next ODI
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

शिखर धवन को बल्लेबाजी के दौरान पारी के 10वें ओवर में मिचेल स्टॉर्क की एक तेज गेंद उनकी पसलियों में जा लगी। गेंद लगने के बाद वह मैदान पर लेट गए। फीजियो को आकर उनका इलाज करना पड़ा, हालांकि इसके बाद धवन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 96 रन की पारी खेली। धवन को बल्लेबाजी करते हुए देख टीम इंडिया के मैनेजमेंट ने राहत की सांस ली, लेकिन धवन फील्डिंग करने के लिए मैदान में नहीं उतरे। अभी एक मुसीबत टली ही थी कि फील्डिंग के दौरान रोहित शर्मा चोटिल हो गए।

INDvAUS Virat Kohli gives update on Rohit Sharma injury says opener should be back for next ODI
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

43वें ओवर में रोहित को फील्डिंग करते वक्त चोट लगी। वो बाउंड्री पर गेंद पकड़ने की कोशिश में चोटिल हो गए, गेंद पकड़ने के बाद रोहित अपना संतुलन खो बैठे और पीठ के बल गिर पड़े। इसके बाद उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। मैच के बाद कप्तान विराट कोहली से जब रोहित शर्मा की चोट को लेकर सवाल पूछा गया तो, उन्होंने बताया कि रोहित की चोट ज्यादा गंभीर नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
INDvAUS Virat Kohli gives update on Rohit Sharma injury says opener should be back for next ODI
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : सोशल मीडिया

विराट ने कहा कि रोहित को बाएं कंधे में हल्की चोट लगी थी। उन्होंने बताया कि मैंने रोहित से बात की, चोट गंभीर नहीं है और किसी तरह का कोई माइनर फ्रैक्चर नहीं है। ऐसे में रोहित के 19 जनवरी को बंगलुरु में होने वाले निर्णायक मैच में खेलेंगे। दूसरे मुकाबले में जीत हासिल कर भारत ने सीरीज में 1-1 की बराबरी की। अब सीरीज का आखिरी और फाइनल मैच रविवार को बंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed