भारतीय टेस्ट टीम में जगह बनाने को लेकर ऋद्धिमान साहा और ऋषभ पंत के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा है, लेकिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में अंतिम एकादश में जगह बनाने वाले साहा ने कहा कि इससे दोनों विकेटकीपरों के बीच रिश्ते प्रभावित नहीं हुए हैं। कंधे में चोट के कारण साहा लगभग 20 महीने तक भारतीय टीम से बाहर रहे थे।
2 of 4
ऋषभ पंत
- फोटो : social media
साहा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जारी मौजूदा सीरीज में वापसी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया है। साहा ने पुणे में दूसरे टेस्ट मैच में कुछ कमाल के कैच लपके। साहा छह दिन के बाद अपना 35वां जन्मदिन मनाएंगे। टीम के अभ्यास सत्र के दौरान साहा को कई बार पंत की मदद करते देखा गया।
3 of 4
ऋधिमान साहा
- फोटो : bcci
जब साहा से पूछा गया कि क्या वह पंत के मेंटर की भूमिका निभा रहे हैं तो उन्होंने कहा कि हीं, ऐसा कुछ नहीं है। हम बस वैसी ही चर्चा करते हैं जैसे विकेटकीपर आपस में करते हैं। श्रीधर (फील्डिंग कोच), पंत और मैं मिलकर फैसला करते हैं कि किस तरह के विकेट पर कैसी कीपिंग करनी है। हम हमेशा एक-दूसरे की गलतियों को बताने की कोशिश करते हैं। यह अब तक अच्छा चल रहा है।’ साहा नेट सेशन के दौरान भारतीय कप्तान विराट कोहली की बल्लेबाजी को करीब से देख रहे थे।
4 of 4
रिदिमान साहा
- फोटो : PTI
साहा ने पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के बीसीसीआई अध्यक्ष चुने जाने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह भारतीय क्रिकेट में कई सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। गांगुली के नेतृत्व वाली बंगाल टीम का हिस्सा रहे साहा ने इसे खिलाड़ियों के लिए फायदेमंद बताते हुए कहा कि उन्हें (गांगुली) खिलाड़ियों की जरूरत के बारे में पता है। एक खिलाड़ी के तौर पर और खासकर टीम को इसका फायदा होगा। मुझे उम्मीद है कि दादा की नई भूमिका के बाद खिलाड़ियों को काफी फायदा होगा।