भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा और आखिरी टेस्ट मैच शनिवार से रांची में खेला जाना है। झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन का मैदान इसकी मेजबानी करने के लिए पूरी तरह तैयार है। तीसरे टेस्ट मैच से पहले जहां भारतीय टीम ने गुरुवार को अभ्यास में जमकर पसीना बहाया तो बड़ी मात्रा में फैन्स अपने चहते खिलाड़ियों का प्रैक्टिस सेशन भी देखने आए। फैंस और मीडिया की निगाहें अपने सबसे पसंदीदा क्रिकेटर्स महेंद्र सिंह धोनी को तलाश रही थी। भले ही माही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हो, लेकिन फैंस को उम्मीद थी कि वह भारतीय टीम से मिलने यहां जरूर आएंगे और सभी की जुबान पर यही सवाल था कि आखिर एमएस धोनी हैं कहां? क्या वह मैच देखने यहां आएंगे?
INDvSA: रांची में हो रहा तीसरा टेस्ट, क्या मैच देखने पहुंचेगे महेंद्र सिंह धोनी?
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Fri, 18 Oct 2019 07:10 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन