फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2020: आपदा को अवसर में बदलना चाहेंगे भारतीय क्रिकेटर्स, यहां काम आएगी तैयारी

Sun, 13 Sep 2020 03:33 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sun, 13 Sep 2020 03:33 PM IST
विज्ञापन
Indian and Australian players can regain momentum from IPL 2020
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

19 सितंबर से शुरू होने जा रहे आईपीएल के 10 नवंबर को खत्म होने के बाद भारतीय टीम के खिलाड़ी वहीं से ऑस्ट्रेलिया रवाना होंगे। उस दौरे की शुरुआत टी-20 सीरीज से होने की उम्मीद है, जिसके बाद टेस्ट और फिर एकदिवसीय श्रृंखलांए खेली जाएंगी।



ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान इयान चैपल का मानना है कि कोविड-19 महामारी के समय क्रिकेट खेलना अतीत के अनुभव से काफी अलग होगा, लेकिन यह अनुभव लंबे समय से ठप पड़े क्रिकेट के बाद काम आएगा। खास तौर पर विराट सेना के लिए, जिसने मार्च से क्रिकेट नहीं खेला।

चैपल ने कहा कि चाकचौंध से भरी यह टी-20 लीग भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों के लिए आपदा में अवसर की तरह है, क्योंकि महामारी के कारण मार्च के बाद से क्रिकेट की ज्यादा श्रृंखलाएं नहीं हुई हैं। चैपल ने ईएसपीएनक्रिकइंफो डॉट कॉम के अपने कॉलम में लिखा, 'एक बात तय है कि जहां चाह, वहां राह है, और बेहतर खिलाड़ी समाधान खोजने के लिए समर्पित रहते हैं। उन्होंने माना कि आईपीएल से शायद टेस्ट मैचों के लिए बेहतर तैयारी नहीं हो सके, लेकिन रवि बोपारा के 2009 के प्रदर्शन का उदाहरण देकर समझाया कि इंग्लैंड का यह बल्लेबाज इसके बाद टेस्ट में अच्छा खेला था।'

इस 76 साल के दिग्गज ने कहा कि स्वास्थ्य और सुरक्षा नियमों के साथ कोविड-19 युग में घरेलू टीमों पर हावी होना विदेशी टीमों के लिए मुश्किल होगा। उन्होंने कहा, 'जैव सुरक्षित स्थल, पृथकवास नियम, सामाजिक दूरी और खेल के तरीकों में कई बदलाव के साथ अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए खिलाड़ियों का ढलना चुनौतीपूर्ण होगा। यह टीम के अंदर भी जीवन को मुश्किल और अलग बनाता है।'

पूर्व कप्तान ने कहा, 'शारीरिक तैयारी ज्यादा मुश्किल नहीं होगी लेकिन यह देखना होगा कि आप क्रिकेट की मानसिकता में कैसे बने रहते है। भारतीय खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया में होने वाली श्रृंखला को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी, विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप और उनके व्यक्तिगत गौरव से जोड़ कर देखेंगे।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed