फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बुमराह की तारीफ करते नहीं थक रहे विराट, बताया दुनिया का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज

Wed, 04 Sep 2019 07:42 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 04 Sep 2019 07:42 AM IST
विज्ञापन
India vs West Indies: Virat Kohli says Jasprit Bumrah the most complete bowler around
जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया

कप्तान विराट कोहली का मानना है कि जसप्रीत बुमराह इस समय विश्व क्रिकेट में सबसे मुकम्मल गेंदबाज हैं और अपने अनुशासन से इस तेज गेंदबाज ने अपने पर लगा टी-20 विशेषज्ञ का ठप्पा हटा दिया है। बुमराह को करियर की शुरुआत में टी-20 विशेषज्ञ गेंदबाज कहा जाता था। 


 

India vs West Indies: Virat Kohli says Jasprit Bumrah the most complete bowler around
जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया

कोहली ने कहा कि अपने अनुशासन से उसने इसे गलत साबित कर दिया है। कहा, 'वह अपने एंगल, स्विंग और रफ्तार से सभी को चकमा देता है। मुझे लगता है कि वह विश्व क्रिकेट में सबसे मुकम्मल गेंदबाज है। यह देखना बहुत अच्छा लगता है कि एक गेंदबाज जिस पर टी-20 विशेषज्ञ होने का ठप्पा लगा हो, वह आकर वनडे और टेस्ट क्रिकेट में इस तरह गेंदबाजी कर रहा है। उसने इस धारणा को गलत साबित कर दिया है कि हर प्रारूप के लिए एक तय परिपाटी है।'

India vs West Indies: Virat Kohli says Jasprit Bumrah the most complete bowler around
जसप्रीत बुमराह - फोटो : social Media

टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक बनाने वाले बुमराह तीसरे भारतीय क्रिकेटर हैं। कोहली ने कहा कि बतौर कप्तान टीम में बुमराह का होना उनकी खुशकिस्मती है। उन्होंने कहा, 'बुमराह दुनिया का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज बनना चाहता है। उन्होंने अपना जीवन वैसे ही ढाल लिया है। वह इतना अनुशासित है और अपनी खुराक का काफी ध्यान रखता है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
India vs West Indies: Virat Kohli says Jasprit Bumrah the most complete bowler around
विराट कोहली - फोटो : social Media

कोहली ने कहा कि बुमराह की रफ्तार और विविधता का सामना कर रहे बल्लेबाजों से उन्हें सहानुभूति है। उन्होंने कहा,'मैं इतना ही कह सकता हूं कि यह हमारी खुशकिस्मती है कि वह हमारी टीम में है। ऐसा बहुत कम होता है कि टीम में ऐसे गेंदबाजों की ईकाई हो जो साथ में विकेट लेते हैं, एक दूसरे के साथ साझेदारी में गेंदबाजी करते हैं।'

विज्ञापन
India vs West Indies: Virat Kohli says Jasprit Bumrah the most complete bowler around
विराट कोहली - फोटो : social Media

कोहली ने रविंद्र जडेजा की तारीफ करते हुए कहा, 'जडेजा लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाला और विदेश में सबसे सटीक भारतीय गेंदबाज है। यही वजह है कि वह लगातार अंतिम एकादश में हैं। जब विकेट गेंदबाजों का मददगार नहीं हो, तब भी वह नियंत्रण लाता है। यह उसकी ताकत है और वह बल्ले, गेंद और क्षेत्ररक्षण तीनों में उपयोगी है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed