टी-20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मैच के करीब 5 महीने बाद भारत और वेस्टइंडीज की टीमें मैदान में फिर आमने-सामने होंगी और वह भी एक नए मैदान पर। अमेरिका के फ्लोरिडा के फोर्ट लाडूरडेल में पहली बार टीम इंडिया कोई अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने जा रही है। वर्ल्ड चैंपियन से पिछली हार का बदला लेने के लिए भारतीय टीम इस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रही है। देखते हैं आज के मैच में भारतीय टीम के अंतिम एकादश में किसे जगह मिलती है।
अमेरिका में पहला टी-20: किन 11 खिलाड़ियों को मिलेगी टीम में जगह
कप्तान महेंद्र सिंह धोनी करीब दो महीने के आराम के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लौट रहे हैं। साथ ही तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी इस सीरीज के लिए अमेरिका पहुंच चुके हैं। वहीं कैरेबियाई टीम में क्रिस गेल, ड्वेन ब्रॉवो और आंद्रे रसेल भी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए टीम में लौट रहे हैं।
अमेरिका में पहला टी-20: किन 11 खिलाड़ियों को मिलेगी टीम में जगह
दो मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मैच से पूर्व हम इस बात पर चर्चा कर रहे हैं कि टीम इंडिया के लिए अंजान इस मैदान पर अंतिम एकादश में आज किन-किन खिलाड़ियों को उतरने का मौका मिल सकता है। शुरुआत ओपनिंग जोड़ी से करते हैं।
अमेरिका में पहला टी-20: किन 11 खिलाड़ियों को मिलेगी टीम में जगह
वेस्टइंडीज के खिलाफ इस मैच में पारी की शुरुआत का जिम्मा शिखर धवन और रोहित शर्मा को दिया जा सकता है। धवन बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और यदाकदा अच्छा खेल भी दिखाते हैं लेकिन बाएं हाथ के बल्लेबाज होने का फायदा उन्हें मिल सकता है। रोहित की जगह तो पक्की है ही।
अमेरिका में पहला टी-20: किन 11 खिलाड़ियों को मिलेगी टीम में जगह
तीसरे नंबर के लिए टेस्ट कप्तान विराट कोहली की जगह तो फिक्स है। कोहली इस समय टीम इंडिया की रन मशीन हैं। चौथे नंबर के लिए लोकेश राहुल को जगह दिया जा सकता है। उन्होंने जून में जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी और अब उन्हें भी इस दौरे में शामिल किया गया है। उन्हें इस मैच में रखा जा सकता है।