फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvSL: इन 5 'हीरोज' के दम पर टीम इंडिया ने श्रीलंका से लिया बदला, पहुंची टॉप पर

Tue, 13 Mar 2018 09:24 AM IST
अभिषेक निगम, अमर उजाला, नई दिल्ली
अभिषेक निगम, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 13 Mar 2018 09:24 AM IST
विज्ञापन
india vs sri lanka fourth t20i nidahas trophy colombo r premdasa stadium five heroes
सुरेश रैना

टीम इंडिया ने सोमवार को निदाहास टी20 ट्रॉफी के चौथे मैच में श्रीलंका को 6 विकेट से हराया। श्रीलंका ने वर्षाबाधित मैच में तय किए 19 ओवर में 9 विकेट खोकर 152 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया ने 9 गेंदें शेष रहते 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया। टीम इंडिया इसी के साथ सीरीज की अंक तालिका में टॉप पहुंच गई है। श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया की जीत के 5 हीरो इस प्रकार हैं:

india vs sri lanka fourth t20i nidahas trophy colombo r premdasa stadium five heroes
वॉशिंगटन सुंदर

5) वॉशिंगटन सुंदर- टीम इंडिया के युवा ऑफ स्पिनर ने अपनी सटीक लाइन और लेंथ से काफी प्रभावित किया। सुंदर ने चार ओवर में केवल 21 रन खर्च किए और दो महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए। ऑफ स्पिनर ने कुसल परेरा (3) और जीवन मेंडिस (1) को पवेलियन भेजा। सुंदर टी20 फॉर्मेट के उम्दा गेंदबाजों में से एक बनने की ओर अग्रसर हैं।

india vs sri lanka fourth t20i nidahas trophy colombo r premdasa stadium five heroes
सुरेश रैना

4) सुरेश रैना- टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाज सुरेश रैना ने केएल राहुल (18) के साथ तेजी से 40 रन की साझेदारी करके टीम को खराब शुरुआत से उबारा। रैना ने 15 गेंदों में दो चौको और दो छक्को की मदद से 27 रन बनाए। इसके अलावा फील्डिंग में भी रैना ने कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने शार्दुल ठाकुर की गेंद पर शॉर्ट मिडविकेट में दनुश्का गुनाथिलाका (17) का दर्शनीय कैच लपका।

विज्ञापन
विज्ञापन
india vs sri lanka fourth t20i nidahas trophy colombo r premdasa stadium five heroes
दिनेश कार्तिक - फोटो : indian express

3) दिनेश कार्तिक- विकेटकीपर बल्लेबाज ने मनीष पांडे के साथ 68 रन की अविजित साझेदारी करके टीम इंडिया को जीत दिलाई। दिनेश कार्तिक ने 25 गेंदों में 5 चौको की मदद से नाबाद 39 रन बनाए। 153 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही टीम इंडिया ने 85 रन के स्कोर पर अपने चार प्रमुख विकेट गंवा दिए थे। ऐसे में दिनेश कार्तिक ने अपने अनुभव का फायदा दिखाते हुए टीम की जीत पर मुहर लगाई।

विज्ञापन
india vs sri lanka fourth t20i nidahas trophy colombo r premdasa stadium five heroes
मनीष पांडे

2) मनीष पांडे- इस बल्लेबाजी की जितनी तारीफ की जाए वो कम है। पांडे ने एक बार फिर मिडिल ऑर्डर में आकर टीम की नैया पार लगाई। उन्होंने 31 गेंदों में तीन चौको और एक छक्के की मदद से नाबाद 42 रन बनाए। पांडे की खूबी यह रही कि उन्होंने एक छोर संभाले रखा, जिससे टीम दबावमुक्त रही और जीत दर्ज करने में कामयाब रही।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed