टीम इंडिया ने बुधवार को कटक में खेले गए पहले टी20 इंटरनेशनल में अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की। खिलाड़ियों के मिलेजुले प्रदर्शन की बदौलत मेजबान टीम ने श्रीलंका को 93 रन से हराया और तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। यह मैच दूसरी पारी में एकतरफा नजर आया क्योंकि श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों के सामने समर्पण कर दिया। इस मैच में भारत की जीत के कई हीरो रहे, लेकिन चलिए जानते हैं कि टॉप-5 में कौन अपनी जगह पक्की कर पाया:
INDvSL पहला टी20: टीम इंडिया के ये 5 सिंघम श्रीलंका पर पड़े भारी, ऐसे याद दिलाई नानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
5) मनीष पांडे- 28 वर्षीय मनीष पांडे ने 18 गेंदों में दो चौको और इतने ही छक्को की मदद से नाबाद 32 रन की पारी खेली। पांडे जब बल्लेबाजी करने आए तब पारी में 33 गेंदे बची थी और टीम इंडिया का स्कोर 112/3 था। पांडे ने धोनी के साथ 68 रन की साझेदारी की और टीम इंडिया को विशाल स्कोर तक पहुंचाया। मनीष ने आकर्षक शॉट्स लगाए और अपने आप को साबित किया।
4) कुलदीप यादव- चाइनामैन ने एक बार फिर चमकदार प्रदर्शन करके टीम इंडिया की जीत बेहद आसान बनाई। कुलदीप यादव ने चहल के साथ मिलकर श्रीलंकाई पारी को तहस-नहस कर दिया। उत्तर प्रदेश के गेंदबाज ने 4 ओवर में बेहद कसी हुई गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 18 रन खर्च किए जबकि दो विकेट चटकाए। बाएं हाथ के रिस्ट स्पिनर ने कुसल परेरा (19) और दासुन शनाका को अपना शिकार बनाया।
3) केएल राहुल- केएल राहुल ने पहले टी20 इंटरनेशनल में साबित किया कि उनमें भविष्य का सुपरस्टार बनने की क्षमता है। वन-डे सीरीज में अपनी चांस का इंतजार करने वाले राहुल ने बाराबती स्टेडियम में श्रीलंकाई गेंदबाजों की जमकर खबर ली। उन्होंने 48 गेंदों में 7 चौको और एक छक्के की मदद से 61 रन बनाए। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने युवा श्रेयस अय्यर (24) के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 63 रन जोड़े, जो भारतीय पारी की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी भी रही।
2) एमएस धोनी- 'ठाला' धोनी अपने पुराने रंग में नजर आए और अपनी अलग छाप छोड़ी। धोनी ने पहले बल्लेबाजी में दर्शनीय शॉट्स खेलते हुए 22 गेंदों में चार चौको और एक छक्के की मदद से नाबाद 39 रन की पारी खेली। फिर फील्डिंग में गजब का प्रदर्शन करते हुए दो कैच और दो स्टंपिंग की। धोनी ने इस दौरान वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। माही का एक ड्राइव कोई फैन शायद ही भूलेगा और उपुल थरंगा का कैच लेना भी।