फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvsNZ: दूसरे टी-20 में कोहली ने बनाए तीन 'विराट' रिकॉर्ड

Sat, 04 Nov 2017 10:18 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Sat, 04 Nov 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
India vs New Zealand: Virat Kohli become second highest scorer in t-20 Internationals
विराट कोहली - फोटो : twitter
न्यूजीलैंड के खिलाफ राजकोट टी-20 में जीत के लिए 197 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। शिखर धवन और रोहित शर्मा के सस्ते में पवेलियन लौटने के बाद विराट को जल्दी ही बल्लेबाजी के लिए आना पड़ा। विराट ने इस दौरान जैसे ही 12 रन पूरे किए वह इटरनेशनल  टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे पायदान पर आ गए। टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने के रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान  ब्रेंडन मैक्कुलम के नाम दर्ज है। मैक्कुलम ने दुनिया में सबसे ज्यादा 2140 रन बनाए हैं। इससे पहले लंका के तिलकरत्ने दिलशान अभी दूसरे नंबर पर थे। उनके नाम टी-20 में 1889 रन हैं। खबर लिखे जाने तक विराट 50* रन बनाकर नाबाद हैं और उनके कुल रन 1928* रन हो गए हैं।  

INDvsNZ: दूसरे टी-20 में कोहली ने बनाए तीन 'विराट' रिकॉर्ड

India vs New Zealand: Virat Kohli become second highest scorer in t-20 Internationals
विराट कोहली
विराट ने जैसे ही राजकोट की अपनी पारी में पहला चौका जड़ा वह टी-20 इंटरनेशनल में 200 से ज्यादा चौके जड़ने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए। इससे पहले  तिलकरत्ने दिलशान और पाकिस्तानी बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद ने ये कारनाम किया था। विराट के नाम खबर लिखे जाने तक 204* चौके हो गए हैं। दिलशान के नाम टी-20 में सबसे ज्यादा 223 चौके दर्ज हैं विराट इस मामले में अब दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। तीसरे स्थान पर शहजाद(200) हैं। 

INDvsNZ: दूसरे टी-20 में कोहली ने बनाए तीन 'विराट' रिकॉर्ड

India vs New Zealand: Virat Kohli become second highest scorer in t-20 Internationals
विराट कोहली - फोटो : BCCI
राजकोट में पारी का दसवां रन बनाते ही विराट  सभी तरह की टी-20 क्रिकेट में 7000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। मैच से पहले विराट के नाम फिलहाल विराट के 6990 रन  दर्ज थे। विराट 7000 रन बनाने के साथ ही ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के आठवें क्रिकेटर हैं। टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम  है। गेल ने 10571 रन बनाए हैं। उनके नाम खबर लिखे जाने तक 7040* रन हो गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

INDvsNZ: दूसरे टी-20 में कोहली ने बनाए तीन 'विराट' रिकॉर्ड

India vs New Zealand: Virat Kohli become second highest scorer in t-20 Internationals
विराट कोहली
विराट कोहली अगर इस मैच में 122 रन की पारी खेल लेते हैं तो वह टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 2000 रन पूरे करने वाले दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे। न्यूजीलैंड के पूर्व खिलाड़ी ब्रेंडन मैक्कुलम ने दुनिया में सबसे ज्यादा 2140 रन बनाए हैं। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed