फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जीत के बाद भी खुश नहीं 'हिटमैन' रोहित, अभी भी सता रही हैमिल्टन की करारी हार

Mon, 04 Feb 2019 09:17 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 04 Feb 2019 09:17 AM IST
विज्ञापन
india vs new zealand: rohit sharma not happy to win, still shock fourth odi loss
rohit sharma

टीम इंडिया के कार्यवाहक कप्तान रोहित शर्मा ने रविवार को कहा कि हैमिल्टन में मिली करारी शिकस्त के बाद उनकी टीम कठिन परिस्थितियों में खुद को परखना चाहती थी। साथ ही उन्होंने पांचवें वनडे में टीम के जज्बे की प्रशंसा की जिससे भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज 4-1 से अपने नाम की। 


 

india vs new zealand: rohit sharma not happy to win, still shock fourth odi loss
rohit sharma

भारत को चौथे वनडे में करारी हार का मुंह देखना पड़ा था जिसमें टीम महज 92 रन पर सिमट गई थी लेकिन दौरा करने वाली टीम ने रविवार को पांचवें मैच में वापसी की और 252 रन का स्कोर खड़ा करके 35 रन से जीत हासिल की। 

india vs new zealand: rohit sharma not happy to win, still shock fourth odi loss
rohit sharma

रोहित ने मैच खत्म होने के बाद कहा, 'हैमिल्टन में मिली हार बहुत बड़ी थी। हमें बतौर टीम एकजुट होने की जरूरत थी। मैं जानता था कि पिच पर कुछ नमी थी। अगर श्रृंखला जीवंत होती तो हम लक्ष्य का पीछा करना चाहते लेकिन हम आज खुद को परखना चाहते थे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
india vs new zealand: rohit sharma not happy to win, still shock fourth odi loss
ambati rayudu

हालांकि, बल्लेबाजी में रोहित केवल दो रन का योगदान दे सके। उन्होंने कहा, 'जब हमने चार विकेट गंवा दिए थे, तो हमें सिर्फ किसी के मैदान पर टिकने की जरूरत थीं रायुडू और विजय शंकर ने ऐसा ही किया। दोनों के बीच साझेदारी ने हमारे लिये मैच का रूख पलट दिया और अंत में जिस तरह से हार्दिक और केदार खेले, वो शानदार था। टीम का जज्बा शानदार रहा।' 

विज्ञापन
india vs new zealand: rohit sharma not happy to win, still shock fourth odi loss
rohit sharma

उन्होंने अहम मौकों पर विकेट झटकने के लिये गेंदबाजों की भी तारीफ की। उन्होंने कहा, 'अंत में विकेट सपाट हो गया था लेकिन एक समय ऐसा लग रहा था कि इस लक्ष्य को हासिल करना आसान है। लेकिन गेंदबाजी इकाई ने एकजुट होकर गेंदबाजी की और हमें जीत दिलाई।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed