फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'हरमन ब्रिगेड' की इन '5 हीरो' ने किया कमाल, 8 साल बाद वर्ल्ड टी-20 के सेमीफाइनल में पहुंचा भारत

Fri, 16 Nov 2018 06:23 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 16 Nov 2018 06:23 AM IST
विज्ञापन
india vs ireland 5 heroes of match in group b icc womens world t20
indvpak women

टीम इंडिया ने गुरुवार को आईसीसी वर्ल्ड टी-20 के ग्रुप बी मुकाबले में आयरलैंड को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की। गयाना के नेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया ने आयरलैंड को 52 रनों से करारी मात दी। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 145 रन बनाए। जवाब में आयरलैंड की पूरी टीम 8 विकेट खोकर 93 रन पर ही सिमट गई। बता दें कि भारतीय टीम पिछले आठ साल के बाद इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में  पहुंची है। आइए जानते हैं इस मैच की जीत के पांच हीरो कौन रहे?


 

india vs ireland 5 heroes of match in group b icc womens world t20
मिताली राज

मिताली राज
टीम इंडिया को मिताली राज और मंधाना की जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। मिताली ने 56 गेंदों में 4 चौके और एक छक्के की मदद से 51 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। इसके पहले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ मिताली ने अर्धशतकीय पारी खेली थीं।
 

india vs ireland 5 heroes of match in group b icc womens world t20
Smriti Mandhana

स्मृति मंधाना
शानदार शुरुआत के बाद टीम इंडिया को मंधाना के रूप में पहलीा झटका लगा। वह 29 गेंदों में 4 चौके और एक छक्के की मदद से 33 रन की शानदार पारी खेली। पहले विकेट के लिए उन्होंने मिताली के साथ 67 रन की साझेदारी की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
india vs ireland 5 heroes of match in group b icc womens world t20
radha yadav

राधा यादव
टीम इंडिया की इस जीत में राधा यादव का अहम योगदान है। राधा ने इस मुकाबले में शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवर में 25 रन देकर सबसे ज्यादा तीन विकेट झटके।

विज्ञापन
india vs ireland 5 heroes of match in group b icc womens world t20
dipti sharma

दीप्ति शर्मा 
टीम इंडिया को पहली सफलता दीप्ति शर्मा ने ही दिलाई। उन्होंने आयरलैंड के सलामी बल्लेबाज गैबी लुइस (9) को छठे ओवर की पहली गेंद पर अपना शिकार बनाया। दीप्ति ने 3 ओवर में 15 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed