फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन पांच खिलाड़ियों के आगे अंग्रेजों ने टेके घुटने, सूर्यकुमार के बाद चमके ये धुरंधर 

Fri, 19 Mar 2021 05:37 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 19 Mar 2021 05:37 AM IST
विज्ञापन
India vs England: these five players is responsible for team india loss in 4th t20i
भारतीय टीम - फोटो : social media

भारत ने गुरुवार को चौथे टी-20 में इंग्लैंड को आठ रन से हराकर पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 2-2 की बराबरी कर ली है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने आठ विकेट के नुकसान पर 185 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की टीम 177 रन ही बना सकी और हार गई। ऐसे में आइए जानते हैं कि भारती की इस जीत में किन पांच खिलाड़ियों ने अहम भूमिका निभाई।  


 

India vs England: these five players is responsible for team india loss in 4th t20i
सूर्यकुमार यादव - फोटो : social media

सूर्यकुमार यादव
अपना पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे सूर्यकुमार ने पारी की शुरुआत छक्के के साथ की। वहीं, उन्होंने चौके के साथ 28 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने छह चौके और दो छक्के लगाए। बता दें कि दूसरे टी-20 में उन्होंने डेब्यू किया था लेकिन उस मैच में उन्हें बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला था। सूर्यकुमार ने 31 गेंदों में छह चौके और तीन छक्के की मदद से 57 रन की बेहतरीन पारी खेली। इसके साथ ही वह अंतरराष्ट्रीय करियर में पहली गेंद पर सिक्स लगाने वाले दुनिया के पांचवें खिलाड़ी बन गए। इसके अलावा वह अपनी पहली अंतरराष्ट्रीय पारी में अर्धशतक जड़ने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले अजिंक्य रहाणे और ईशान किशन ये उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।



India vs England: these five players is responsible for team india loss in 4th t20i
श्रेयस अय्यर - फोटो : ट्विटर @ShreyasIyer15

श्रेयस अय्यर
सूर्यकुमार के अलावा टीम इंडिया की तरफ से श्रेयस अय्यर ने 37 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने पांच चौके और एक छक्के लगाए। पांचवें विकेट के लिए अय्यर और ऋषभ पंत के बीच 34 रनों की साझेदारी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
India vs England: these five players is responsible for team india loss in 4th t20i
हार्दिक पांड्या - फोटो : twitter@BCCI

हार्दिक पांड्या
टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या गेंदबाजी में काफी किफायती साबित हुए। उन्होंने चार की इकॉनमी से गेंदबाजी की। चार ओवर्स में 16 रन देकर उन्होंने दो विकेट चटके। पांड्या ने जेसन रॉय (40) और सैम करन (3) को अपना शिकार बनाया। इसके अलावा बल्लेबाजी में पांड्या ने आठ गेंदों में 11 रन बनाए।

विज्ञापन
India vs England: these five players is responsible for team india loss in 4th t20i
शार्दुल ठाकुर - फोटो : ट्विटर @BCCI

शार्दुल ठाकुर 
भारत की इस जीत में शार्दुल ठाकुर का अहम योगदान रहा। शार्दुल ने चार ओवर्स में शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट चटकाए। 17वें शार्दुल ने लगातार दो विकेट झटके। इस ओवर की पहली गेंद पर बेन स्टोक्स (46) और दूसरी गेंद पर कप्तान इयोन मॉर्गन (4) को अपना शिकार बनाया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed