फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पिच नहीं बल्लेबाजी खराब थी, दो दिन में खत्म हुए टेस्ट मैच पर बोले विजयी कप्तान कोहली

Fri, 26 Feb 2021 08:12 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 26 Feb 2021 08:12 AM IST
विज्ञापन
India vs England Pitch was good quality of batting was not says Indian skipper virat kohli
जीत के बाद विराट कोहली - फोटो : ट्विटर

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने गुलाबी गेंद के टेस्ट में इंग्लैंड पर गुरूवार को 10 विकेट की जीत दर्ज करने के बाद टर्निंग पिच का बचाव किया और कहा दो दिन में मैच खत्म होने के लिए पिच जिम्मेदार नहीं थी बल्कि दोनों टीमों के बल्लेबाजों का प्रदर्शन खराब था। कोहली ने कहा कि पिच में कोई खराबी नहीं थी, कम से कम पहली पारी में तो ऐसा नहीं था और केवल कोई गेंद ही टर्न कर रही थी। जबकि कई पूर्व खिलाड़ियों जैसे माइकल वॉन और हरभजन सिंह ने कहा कि पिच आदर्श नहीं थी।

India vs England Pitch was good quality of batting was not says Indian skipper virat kohli
विराट कोहली - फोटो : screenshot from video by twitter@BCCI

भारतीय कप्तान ने पिच का बचाव करते हुए कहा, ‘ईमानदारी से कहूं तो मुझे नहीं लगता कि बल्लेबाजी का स्तर अच्छा था। हमारा स्कोर एक समय तीन विकेट पर 100 रन था और हम 150 रन से कम स्कोर पर आउट हो गए। केवल कोई गेंद ही टर्न ले रही थी और पहली पारी में यह बल्लेबाजी के लिए अच्छा विकेट था।’ कोहली ने कहा कि दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने बेहतर प्रयास नहीं किया। केवल रोहित शर्मा (66 और नाबाद 25 रन) और इंग्लैंड के जैक क्राउली (पहली पारी में 53 रन) ही आसानी से बल्लेबाजी कर पाए।

India vs England Pitch was good quality of batting was not says Indian skipper virat kohli
अक्षर पटेल - फोटो : ट्विटर

विराट आगे कहते हैं कि, ‘यह अजीब था कि 30 में से 21 विकेट ‘स्ट्रेट’ गेंद पर गिरे। टेस्ट क्रिकेट में अपने डिफेंस पर भरोसा दिखाना होता है। इसके अनुसार नहीं खेलने से बल्लेबाज जल्दी आउट हुए।’ बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल अपने ही दूसरे टेस्ट में सुर्खियों में रहे और उन्होंने 70 रन देकर 11 विकेट चटकाए, जिससे उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। वहीं अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन भी 400 टेस्ट विकेट की उपलब्धि हासिल करने वाले चौथे भारतीय गेंदबाज और ऐसा सबसे तेजी से करने करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज बन गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
India vs England Pitch was good quality of batting was not says Indian skipper virat kohli
अक्षर पटेल - फोटो : ट्विटर @ESPNcricinfo

कोहली ने मैच की जीत में इन दोनों स्पिनरों की अहम भूमिका निभाने के लिए प्रशंसा की। उन्होंने कहा, ‘एक विचित्र मैच जो दो दिन में खत्म हो गया। जब जड्डू (रविंद्र जडेजा) चोटिल हो गया था तो काफी लोग चिंतित हो गए थे, लेकिन तभी अक्षर आता है, वह थोड़ी तेजी से गेंदबाजी करता है और ऊंचाई से भी। अगर विकेट में कुछ होता तो वह काफी खतरनाक हो सकता है। मुझे लगता है कि हमें देखना होगा कि अश्विन ने क्या किया। टेस्ट में वह वर्तमान युग का लीजेंड है। बतौर कप्तान मैं बहुत खुश हूं कि वह मेरी टीम में है।’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed